ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक शनिवार से शुरू हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचे. सुनक ने कहा कि वह हममें से प्रत्येक पर प्रभाव डालने वाली कुछ चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक नेताओं के साथ मिलकर काम करेंगे.पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ सुनक का हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस और वरिष्ठ राजनयिकों ने स्वागत किया.
Welcome @RishiSunak! Looking forward to a fruitful Summit where we can work together for a better planet. https://t.co/xYYq9a9E0m
— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2023
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुनक ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचा हूं. मैं कुछ ऐसी चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक नेताओं से मिल रहा हूं, जो हममें से प्रत्येक पर प्रभाव डालती हैं. केवल मिलकर ही हम इस कार्य को पूरा कर सकते हैं.''
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुनक का स्वागत किया और कहा कि वह एक सार्थक शिखर सम्मेलन की आशा कर रहे हैं.मोदी ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘ऋषि सुनक का स्वागत है. एक सार्थक शिखर सम्मेलन की आशा है, जहां हम एक बेहतर ग्रह के लिए मिलकर काम कर सकते हैं.''अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सुनक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
इस सप्ताह की शुरुआत में पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध दोनों देशों के भविष्य को परिभाषित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं