विज्ञापन

'पत्नी वोट लाती हैं, मैं पैर छूता हूं'... जगदंबिका पाल की चुटकी पर रवि किशन का जवाब ; VIDEO

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए.

'पत्नी वोट लाती हैं, मैं पैर छूता हूं'... जगदंबिका पाल की चुटकी पर रवि किशन का जवाब ; VIDEO
  • रवि किशन ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में अपनी बात रखी और महिलाओं के अधिकार की वकालत की.
  • स्पीकर जगदंबिका पाल और रवि किशन के बीच पत्नी के चुनाव प्रचार और उनके प्रति सम्मान को लेकर वार्तालाप हुई.
  • रवि किशन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार की नयी सोच और अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक है.

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए. इस दौरान स्पीकर की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल ने उनसे कहा आपके लिए तो आपकी पत्नी वोट भी मांगती हैं. इस पर रवि किशन ने कहा कि हां मेरी पत्नी मेरे लिए चुनाव प्रचार करती हैं और एक-डेढ़ लाख वोट लाती हैं. मैं उनके पैर छूता हूं. इस पर जगदंबिका पाल ने पूछा आप पैर छूते हैं ना. तो रवि किशन बोले कि मेरी पत्नी पैर छूने नहीं देती. लेकिन जब वो गहरी नींद में होती हैं तो मैं उनके पैर छू लेता हूं. 

रवि किशन ने कहा कि मेरी पत्नी ने मुझे बुरे वक्त में पूरा साथ दिया है. जब मैं सिनेमा के खराब दौर से गुजर रहा था, तब भी वह मेरे साथ खड़ी रही. ऐसे में मैं उसका पैर क्यों न छुऊं.

'मेरे घर में शौचालय नहीं था. मैंने वह दर्द देखा है..."

रवि किशन ने कहा कि आज का यह दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. मैं आज इन तीनों विधेयकों के समर्थन में बोलने के लिए खड़ा हुआ हूं. ये विधेयक मोदी जी के नए भारत की सोच के समर्थन में हैं. ये विधेयक सरकार की उस अटूट इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं, जिसने नामुमकिन को मुमकिन करके दिखाया है. यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है. जो लोग महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, वे महिलाओं के विरोधी हैं. यह भाजपा का संस्कार है.

रवि किशन ने कहा कि मैं अपनी गरीबी की कहानी बताना चाहता हूं. मेरे घर में शौचालय नहीं था. मैंने वह दर्द देखा है, जब महिलाओं को शौचालय जाने के लिए शाम और अंधेरे का इंतजार करना पड़ता था. विपक्ष अपनी राजशाही की कहानियां सुनाकर चला गया. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. हमारे जिले की आबादी लगभग 50 लाख है. परिसीमन होगा तो महिलाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें :  दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी के खिलाफ होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दिया आदेश

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, MP Ravi Kishan, MP Ravi Kishan's Wife, Ravi Kishan Viral Video, Ravi Kishan Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com