विज्ञापन

2027 की दिवाली के लिए रवि किशन के कसी कमर, अगले साल रामायण 2 के साथ रिलीज करेंगे अपनी फिल्म

महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी’ के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में दिवाली के शुभ अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

2027 की दिवाली के लिए रवि किशन के कसी कमर, अगले साल रामायण 2 के साथ रिलीज करेंगे अपनी फिल्म
2027 की दिवाली के लिए रवि किशन के कसी कमर
NDTV

महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी आगामी भक्ति पर आधारित ड्रामा फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में दिवाली के शुभ अवसर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर में रवि किशन एक बेहद प्रभावशाली और सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में एक दिव्य मुट्ठी मिलाते हुए दिखाई गई है. एक हाथ आम इंसान का है, जिसमें रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र नज़र आ रहे हैं, जबकि दूसरा हाथ स्वयं बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला सजी हुई है. दोनों हाथों के बीच दिखाई गई दिव्य चमक फिल्म की टैगलाइन ‘दोस्ती हो तो ऐसी' को खूबसूरती से बयां करती है.

भगवान के बीच अनोखी दोस्ती

‘हनुमान अंश' (2026), ‘ओह माय गॉड' (2012) और ‘कांतारा' (2022) जैसी फिल्मों के बाद दर्शकों ने आस्था और विश्वास से जुड़ी कहानियों को खूब प्यार दिया है. अब ‘मेरा यार बजरंगी' भी इसी कड़ी में अपनी खास पहचान बनाने की तैयारी में है. हालांकि, यह किसी पौराणिक महागाथा के बजाय एक आम इंसान और उसके भगवान के बीच अनोखी दोस्ती की कहानी होगी.

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “यह सिर्फ एक धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है. आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है. ऐसे में क्या हो, अगर स्वयं बजरंग बली आपके यार बन जाएं? इसी भावना पर यह फिल्म आधारित है.”

रामायण 2 के साथ रिलीज होगी फिल्म

रवि किशन, जो इन दिनों ओटीटी और सिनेमाघरों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, इस फिल्म में एक बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई देंगे. वह देश के हृदय क्षेत्र से आने वाले एक भोले-भाले और भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा रखने वाले आम इंसान की भूमिका निभाएंगे.

फिल्म की कहानी और निर्देशन अमित आर्यन ने किया है. फिल्म को महावीर जैन फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के सहयोग से किया है.

‘मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी' दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में भव्य रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर ने अभी से दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने की उम्मीद जगाई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भक्त और भगवान की दोस्ती की यह अनोखी कहानी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है. यह फिल्म अगले साल रामायण पार्ट 2 के साथ रिलीज होने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें | Ramayana Advance Booking: रामायणम् की रिलीज में 11 दिन बाकी, बिकीं ढाई लाख टिकटें, करोड़ों की कर ली कमाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Kishan, Ramayana 2, Ramayana 2 Release Date, Ramayana 2026 Movie Budget, Ravi Kishan Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com