COVID JN.1 Updates: इंदौर में कोरोना वायरस के जेएन.1 उप स्वरूप ने दस्तक दे दी है. मालदीव से इंदौर लौटी 33 वर्षीय महिला इस उपस्वरूप से संक्रमित हुई थी, हालांकि इलाज के बाद वह स्वस्थ हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से पूर्ण जीनोम अनुक्रमण की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप से संक्रमित थी.
उन्होंने बताया कि महिला में 13 दिसंबर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसके बाद वह घर पर ही पृथक-वास में थी. वह पिछले महीने ही स्वस्थ हो गई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईडीएसपी अधिकारी ने बताया कि महिला वायरस के किस स्वरूप से संक्रमित है, यह पता लाने के लिए नमूने भोपाल के एम्स भेजे गए थे.
मालाकार ने बताया कि इंदौर जिले में फिलहाल कोविड-19 के नौ मरीजों का इलाज किया जा रहा है जिनमें से सात लोग घर में पृथक-वास में हैं, जबकि दो अन्य व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं.
इसे भी पढ़ें- कोरोना अभी गया नहीं ! वायरस ने दुनियाभर में बढ़ाई टेंशन, दिसंबर में हुईं 10 हजार मौतें- WHO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं