Is COVID-19 More Dangerous Now?: कोरोना वायरस एक बार फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है. ये नया वेरिएंट JN1 है, जो फिर से पैर पसार रहा है. भारत में अब तक 257 एक्टिव केस है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 210 सामने आए है. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है. हालांकि लोगों को डरना स्वाभाविक भी है क्योंकि महामारी के वे पुराने हालातों की तस्वीर अभी भी सबके जहन में है. क्या यह वाकई चिंता की बात है? क्या हमें फिर से सख्त सावधानियां बरतने की जरूरत है? कोरोना के मामले दोबारा क्यों बढ़ रहे हैं? और क्या वाकई चिंता की बात है, क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और सरकार और हॉस्पिटल की क्या तैयारियां हैं. आइए सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना संक्रमित युवक की मौत, प्रशासन ने की सतर्कता बरतने की अपील
कोरोना के मामलों में उछाल क्यों दिख रहा है?
कोरोना वायरस की प्रकृति समय-समय पर बदलती रहती है, जिससे नए वेरिएंट सामने आते हैं. कोरोना वायरस के नए स्वरूप, जैसे JN.1 वेरिएंट के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इस पर प्रोफेसर डॉक्टर एम वली, सीनियर कंसल्टेंट, गंगाराम हॉस्पिटल, ने कहा कि बीच में एंफ्लुएंजा के पेशेंट्स को पूरी तरह 100 प्रतिशत स्क्रीन नहीं किया जा सका है, लेकिन हमारे देश में इतनी बड़ी आबादी के मुकाबले में बहुत सामान्य लक्षणों के साथ केस सामने आ रहे हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है. हालांकि मौसम गर्म है तो चिंता की ज्यादा कोई बात नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या यह वास्तव में चिंता की बात है?
कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर हम सही सावधानियां बरतें तो इसके गंभीर प्रभावों से बचा जा सकता है. डॉक्टर गौतम भंसाली, बॉम्बे हॉस्पिटल, ने कहा कि घबराने की बात नहीं है. जब भी कोई नाक बहना, छींक, गले में खराश, बुखार और सिरदर्द के लक्षणों के साथ आ रहा है, तो लगभग 10 में से 2 लोगों में ही कोरोना के सामान्य लक्षण दिखाई दे रहा है. हालांकि ऐसी स्थिति नहीं है कि मरीज को भर्ती करना पड़े या ऑक्सीजन की जरूरत हो.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में कोरोना से एक मरीज की मौत, कर्नाटक में सक्रिय मामले बढ़कर 38 हुए
क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
मास्क का उपयोग करें: सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अभी भी एक प्रभावी तरीका है.
हाथों की नियमित सफाई: साबुन या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके वायरस के संक्रमण से बचें.
भीड़भाड़ से बचें: बहुत ज्यादा भीड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.
टीकाकरण करवाएं: अगर उपलब्ध हो, तो बूस्टर डोज लेने में देरी न करें.
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं: सही खानपान, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से इम्यूनिटी को मजबूत करें.
सरकार और अस्पतालों की तैयारियां
निगरानी बढ़ाई जा रही है: मरीजों के कोविड टेस्ट और संक्रिमितों की कॉन्टैक्ट ट्रेस किए जा रहे हैं.
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है: अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है.
सार्वजनिक जागरूकता अभियान: लोगों को सही जानकारी देने और कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है.
Corona का JN1 वैरिएंट फिर बढ़ा रहा चिंता, कितने तैयार हैं हम? क्या सच में घबराने की बात है? | Watch Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं