पंजाब के अमृतसर के वेरका में एक ज्वेलर के घर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की, जो कि नाकाम रही. लेकिन इस कोशिश में जो कुछ हुआ, वह घर के सीसीटीवी में कैद हो गया. घर की महिला मनप्रीत ने बड़ी ही बहादुरी से तीनों बदमाशों को घर में घुसने से रोक लिया.
मनप्रीत के मुताबिक वह कपड़े सुखाने छत पर गयी थी. ऊपर के उसने देखा कि उसके घर के बाहर 3 युवक मुंह पर कपड़ा बांध कर खड़े थे. उसे उनपर शक हुआ और वह नीचे आई. इतने में वह तीनों युवक दीवार फांद कर घर में घुसे तो महिला ने तुरंत अंदर का दरवाजा बंद कर दिया. वे लोग इसके बाद भी दरवाजे को अंदर की तरफ धक्का लगाने लगे. लेकिन वह दरवाजे के आगे खड़ी हो गयी और उन्हें रोकने में उसने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया. महिला लगातार चीखती चिल्लाती दरवाजा रोके रही.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामने आए वीडियो में दिखता है कि पांव और कमर से दरवाजा दबाए मनप्रीत ने एक हाथ से सोफा खींचा और दरवाजे पर लगा दिया. इस दौरान पीछे उसके दो छोटे बच्चे भी दिखाई पड़े. जिन्हें वह अंदर के कमरे में जाने के लिए इशारा कर रही थी. थोड़ी देर तक डोर तोड़ने की कोशिश के बाद शोर शराबे से डर कर तीनों युवक वापस भाग निकले. सारी घटना अलग- अलग सीसीटीवी में कैद हो गई. मनप्रीत की बहादुरी और हिम्मत ने बड़ी वारदात को रोक दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं