मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य की राजधानी के शाहपुरा इलाके में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के घर में 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली. महिला अंबाला की रहने वाली है. महिला द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. अंबाला के बलदेव नगर इलाके की रहने वाली महिला पिछले एक साल से भोपाल में पूर्व मंत्री के घर आ रही थी. वह पिछले 25-30 दिनों से वहीं थीं, जबकि मंत्री 2 दिन से भोपाल से बाहर थे.
भोपाल के अस्पताल में आयुष्मान स्कीम के तहत कोरोना का इलाज करने से इनकार, वीडियो वायरल
भोपाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री का नाम है. पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट के अनुसार महिला जीवन में सेटल होना चाहती थी लेकिन नहीं हो सकी. वह इसे और सहन नहीं कर सकी. वहीं, इस घटना को लेकर उमंग सिघार का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मैं 3 दिन से अपने विधानसभा क्षेत्र में था. कोरोना मरीजों की सेवा कर रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा कि मुझे आज ही जानकारी मिली और मैं तत्काल वहां से भोपाल आ गया. मैं खुद भी हतप्रभ हूं कि ऐसा उन्होंने क्यों किया मुझे पुलिस से जानकारी मिली उनकी अलमारी से मनोचिकित्सक के ट्रीटमेंट के अंबाला और भोपाल अस्पताल के पर्चे मिले, अगर मुझे पता होता तो मैं समय पर इलाज करा पाता. इस बात का मुझे दुख रहेगा. मैं दुखी हूं, मेरे लिए अत्यंत ह्रदय विदारक घटना है. मेरी बहुत अच्छी मित्र थी.
भोपाल के अस्पताल में कोविड पीड़िता के साथ रेप, 24 घंटों में हो गई थी मौत, आरोपी अरेस्ट
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 1860-2662-345 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं