विज्ञापन

BJP विधायक राजेश्वर सिंह पर टिप्पणी मामले में अजय राय पर FIR, जानें क्या है पूरा विवाद

अजय राय ने ईडी अधिकारी रहे वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह पर कथित तौर पर देश और प्रदेश को अधिकारी रहते लूटने का आरोप लगाया था. अब राजेश्वर सिंह के करीबी और प्रतिनिधि शंकरी सिंह ने सरोजनीनगर थाने में अजय राय के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है.

BJP विधायक राजेश्वर सिंह पर टिप्पणी मामले में अजय राय पर FIR, जानें क्या है पूरा विवाद
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ की सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.
  • अजय राय ने बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह पर भ्रष्टाचार और आर्थिक नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगाए थे.
  • राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने अजय राय के बयान का विरोध किया और उनके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. अजय राय ने लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पर टिप्पणी की थी, उसी को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने मुकदमा दर्ज कराया है.

अजय राय ने ईडी अधिकारी रहे वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह पर कथित तौर पर देश और प्रदेश को अधिकारी रहते लूटने का आरोप लगाया था. इस टिप्पणी को लेकर राजेश्वर सिंह के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. अब राजेश्वर सिंह के करीबी और प्रतिनिधि शंकरी सिंह ने सरोजनीनगर थाने में अजय राय के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया है.

अजय राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक राजेश्वर सिंह प्रदेश और देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि भ्रष्टाचार का यह सिलसिला राजेश्वर सिंह के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में कार्यरत रहने के दौरान भी जारी था. अजय राय के इस बयान को भ्रामक और अपमानजनक बताते हुए भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने कड़ा विरोध जताया है.

उन्होंने सरोजनी नगर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि राय का यह संबोधन न केवल असत्य है, बल्कि जनता को भड़काने और एक जन प्रतिनिधि की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से दिया गया था. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने के आसार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Rai, MLA Rajeshwar Singh, Case Registered Against Ajay Rai, UP Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com