- हरियाणा के पुलिस इंस्पेक्टर पर लगा रेप का आरोप
- मेडिकल जांच भी कराया गया
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा के जींद से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक पुलिस ऑफिसर पर एक महिला से रेप का आरोप लगा है. शुक्रवार को महिला ने पुलिस ऑफिसर रैंक के एक अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया. इस संबंध में डीएसपी पुष्पा ने कहा, "मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता और आरोपी की मेडिकल जांच भी करा ली गई है."
BJP के पूर्व विधायक ने कथित तौर पर अपनी बहू के साथ किया रेप, मामला दर्ज
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
Haryana: Woman allegedly raped by an inspector rank police official in Jind. Pushpa, Deputy Superintendent of Police, Jind says, "Case registered, accused has been arrested. Medicals of both accused and the victim have been done. Further investigation underway." (10.8.19) pic.twitter.com/zUCCcalzi1
— ANI (@ANI) August 11, 2019
इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद इस सिलसिले में सदर थाना गुरुग्राम के थाना प्रभारी दलबीर के खिलाफ यौन शोषण, आईटी एक्ट समेत संबद्ध कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है. डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पीड़िता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए गुरुग्राम सदर थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत दी थी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी थाना प्रभारी को अदालत में पेश किया.
माता-पिता के साथ सो रही 9 महीने की बच्ची के साथ रेप, अपराधी को दो महीने के भीतर मिली मौत की सजा
अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया. गौरतलब है कि उचाना थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गुरुग्राम की कंपनी में काम करती है. उसका पति के साथ विवाद चल रहा है. लगभग तीन माह पहले दलबीर से उसका संपर्क हुआ था. विवाद में सहायता का झांसा दे दलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक दलबीर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया.
VIDEO: झारखंड: तीन साल की बच्ची के साथ रेप फिर मर्डर, तीन लोग गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं