विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2022

महिला ने क्लब के बाउंसर पर लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच 

पीड़िता का कहना है कि बाउंसरों ने सिर्फ उनके कपड़े ही नहीं फाड़े बल्कि उनके साथ गाली गलौच भी की.

महिला ने क्लब के बाउंसर पर लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच 
नई दिल्ली:

दिल्ली के एक क्लब में प्रवेश को लेकर वहां मौजूद बाउंसर और महिला के बीच हाथापाई की घटना सामने आई है. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि बाउंसरों ने उसके और उसकी दोस्त के कपड़े फाड़े हैं. पीड़िता का कहना है कि बाउंसरों ने सिर्फ उनके कपड़े फाड़े बल्कि उनके साथ गाली गलौच भी की. पूरा मामला दक्षिणी दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन का है. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का एम्स में मेडिकल जांच भी कराया है. 

पीड़ित महिला ने बताया कि वह शनिवार को अपनी दोस्त के साथ साउथ एक्सटेंशन पार्ट वन स्थित कोड नाम के एक बार में गई थीं. इसी दौरान बार के बाहर खड़े बाउंसरों से बार में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया. महिला का आरोप है कि बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़े. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही बार के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार के खिलाफ 2019 में भी एक मामला दर्ज किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Women Beaten By Bouncer, Club In South Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com