विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2014

हंसते हुए जाएंगे : सुनंदा का शुक्रवार को किया ट्वीट

हंसते हुए जाएंगे : सुनंदा का शुक्रवार को किया ट्वीट
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

‘जो होना होता है, होके रहेगा। हंसते हुए जाएंगे। यह केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी और महिला उद्यमी सुनंदा पुष्कर का अंतिम ट्वीट था, जो आज दक्षिणी दिल्ली के एक पॉश होटल में मृत पाई गईं।

सुनंदा ने आज तड़के माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर घंटों बिताए थे।

सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर उनका ट्वीट कुछ ऐसा था, हम हिन्दू कहते हैं कि जो होना होता है वो हो के रहता है। इसके तीन मिनट बाद सुनंदा ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उनकी हालत जानने वाले अपने एक मित्र को जवाब दिया, कोशिश करूंगी। केआईएमएस (कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में कई सारी जांच हुई हैं और अब किसको पता है... हंसते हुए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के उनके पति के साथ कथित विवाहेत्तर संबंधों को लेकर झगड़ा कैसे खबरों की सुखिर्यां बन गई।

सुनंदा ने सुबह 6 बजे के करीब ट्वीट किया,  यह निजी मामला है... क्यों ये सुखिर्यां बन गई? आप सबको यही मिला कि मेहर झूठ बोल रही है कि और उसकी पांच मिनट की लोकप्रियता महंगी पड़ रही है। कथित रूप से अपने पति पर पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा डोरे डाले जाने से परेशान सुनंदा का तरार के साथ ट्विटर विवाद शुरू हुआ था। सुनंदा इस मामले में अन्य लोगों के ट्वीट का भी जवाब दे रही थी। ऐसे ही एक जवाब में सुनंदा ने कहा कि दुख की बात यह है कि यह पुरुष नहीं, बल्कि औरत होती है, जो उसकी पत्नी के इलाज के लिए जाने के बाद उस पर डोरे डालती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
ओडिशा: वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटने से भारी नुकसान, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने दी सफाई
हंसते हुए जाएंगे : सुनंदा का शुक्रवार को किया ट्वीट
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Next Article
CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में हुए थे एडमिट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com