- राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस के भारत के साथ संबंध ‘लगातार आगे’ बढ़ रहे
- जयशंकर से बातचीत में पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का निमंत्रण भी दिया
- चुनावों को लेकर कहा कि भारत में अपने दोस्तों की सफलता की कामना करते हैं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि दुनिया में ‘वर्तमान उथल-पुथल' के बावजूद रूस (Russia) के भारत (India) और उसके लोगों के साथ संबंध ‘लगातार आगे' बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत में अगले आम चुनाव के बाद भले ‘कोई भी राजनीतिक समीकरण' बने लेकिन दोनों देश अपने पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को बनाए रखेंगे. पुतिन ने यह टिप्पणी बुधवार को तब की जब विदेश मंत्री एस.जयशंकर (S. Jaishankar) ने क्रेमलिन में उनसे मुलाकात की. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को रूस आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि ‘हमारे मित्र' प्रधानमंत्री मोदी के रूस आने पर खुशी होगी.
पुतिन ने कहा, ‘‘हमें यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि दुनिया में मौजूदा उथल-पुथल के बावजूद, एशिया में हमारे पारंपरिक दोस्तों, भारत और भारतीयों के साथ संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के बावजूद भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत बने हुए हैं. भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है और वह कहता रहा है कि संकट को कूटनीति और बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए.
पुतिन ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी के रुख को जानते हैं और हम यूक्रेन की स्थिति, उनकी चिंताओं और जटिल प्रक्रिया के संबंध के बारे में लगातार बातचीत की है.''
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें इस संघर्ष की स्थिति के बारे में बार-बार सूचित किया है. मैं इस समस्या को शांतिपूर्वक तरीके से हल करने के लिए सब कुछ करने की उनकी इच्छा के बारे में जानता हूं, लेकिन अब हम इसके बारे में और बात करेंगे. हम आपको इस स्थिति के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करेंगे.''
पुतिन ने PM मोदी को रूस आने का दिया न्योतापुतिन ने कहा कि उन्हें ‘हमारे मित्र' प्रधानमंत्री मोदी के रूस आने पर खुशी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमें मौजूदा मुद्दों पर चर्चा करने और रूसी-भारत संबंधों के विकास की संभावनाओं पर बात करने का अवसर मिलेगा. हमें विभिन्न विषयों पर बात करनी है.'' राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपसे (विदेशमंत्री जयशंकर) कहना चाहूंगा कि आप उन्हें मेरी शुभकामनाएं दें और कृपया उन्हें हमारा निमंत्रण दें, हम रूस में उनसे मुलाकात की उम्मीद कर रहे हैं.
उन्होंने स्वीकार किया कि भारत का घरेलू राजनीतिक कैलेंडर सरल नहीं है.
'भारत में दोस्तों की सफलता की कामना करते हैं'अगले साल पांचवी बार राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरने जा रहे पुतिन ने कहा, ‘‘भारत में संसद के चुनाव होंगे. हम भारत में अपने दोस्तों की सफलता की कामना करते हैं. हमारा मानना है कि भले वहां कोई राजनीतिक समीकरण बने हम अपने पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे.''
क्रेमलिन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से व्यक्तिगत शुभकामनाएं दीं और पुतिन को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने भारत-रूस सहयोग की स्थिति और हाल के दिनों में दोनों पक्षों द्वारा की गई प्रगति के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं.
PM मोदी रूस की यात्रा के लिए उत्सुक : जयशंकरजयशंकर ने पुतिन से यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगले साल रूस की यात्रा के लिए उत्सुक हैं. क्रेमलिन की विज्ञप्ति में जयशंकर के हवाले से कहा गया, ‘‘मुझे यकीन है कि हम एक ऐसी तारीख ढूंढ लेंगे जो दोनों देशों के राजनीतिक कैलेंडर के लिए पारस्परिक रूप से सुविधाजनक हो तो यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसका वह इंतजार कर रहे हैं.''
दोनों देशों के व्यापार संबंधों पर भी हुई बातपुतिन ने द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा व्यापार लगातार दूसरे वर्ष और आत्मविश्वासपूर्ण गति से बढ़ रहा है. इस वर्ष, विकास दर पिछले वर्ष से भी अधिक है.'' कई पश्चिमी देशों की आपत्ति के बावजूद भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ा है.
द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर से अधिकजयशंकर ने पुतिन को बताया कि दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि भारत और रूस ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, उप प्रधानमंत्री और व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर सरकारी रूसी-भारतीय आयोग के रूसी पक्ष के अध्यक्ष डेनिस मंटुरोव और राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव भी बैठक में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें :
* Pics: तस्वीरों में देखें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, 30 दिसंबर को PM मोदी करेंगे उद्घाटन
* विकसित भारत संकल्प यात्रा ने 50 दिन से पहले ही बनाया रिकॉर्ड - पीएम मोदी
* G-20 समिट, चंद्रयान-3 और ऑस्कर... 2023 की 10 घटनाएं, जिससे पूरी दुनिया में बजा भारत का डंका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं