जस्टिस यशवंत वर्मा मामले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सभी जजों की सर्वसम्मति से एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जजों ने CJI के सामने अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने पर सहमति जताई है. जजों की संपत्ति की घोषणा सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी. हालांकि, अभी ये तय नहीं है कि इसे सार्वजनिक करने का तरीका क्या होगा और ये कैसे तय किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट सूत्रों के मुताबिक ये फैसला फुल कोर्ट मीटिंग में 1 अप्रैल को लिया गया . सभी जजों ने CJI संजीव खन्ना के समक्ष तय किया कि संपत्ति का ब्योरा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट वेबसाइट के मुताबिक CJI समेत 30 सुप्रीम कोर्ट जज अपना ब्योरा दे चुके हैं.अब इसको अपलोड करने का क्या तरीका हो ये विचार हो रहा है. खास बात ये है कि इस तरह का फैसला सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट फुल कोर्ट ने अगस्त 2009 में लिया था. उस समय CJI के जी बालाकृष्णन और बाकी जजों ने ये फैसला लिया था. इस दौरान ये तय किया गया था कि सभी जज अपनी,अपने जीवन साथी और निर्भर सदस्यों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा करेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी की जाएगी.हालांकि इस दौरान ये तय किया गया कि जज संपत्ति को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे.सूत्रों के मुताबिक इससे पहले सात मई 1997 में सुप्रीम कोर्ट ने एक प्रस्ताव पास किया था. इसमें तय किया गया था कि सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्ति के बाद उचित समय में अपने,जीवन साथी और निर्भर सदस्यों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा करेंगे. ये खुलासा चीफ जस्टिस के सामने किया जाएगा.चीफ जस्टिस खुद भी ऐसा खुलासा करेंगे. कहा जा रहा है कि किस जज ने क्या घोषणा की है ये पूरी तरह से गोपनीय रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं