Gautam Gambhir plan for India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो वाला मैच आज होने वाला है. जो भी टीम जीतेगी वह टीम सेमीफाइनल खेलेगी, ऐसे में भारत के कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज की कमजोरी को लेकर निशाना साधने वाले हैं. दरअसल, पिछले टी20 विश्व कप से लेकर अभी तक विंडीज के बल्लेबाज कलाई के स्पिनर या चाइनामैन स्पिनर के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए हैं, पिछले टी-20 वर्ल्ड कप से लेकर अबतक देखा जाए तो कलाई के स्पिनर के खिलाफ वेस्टइडीज के 67 विकेट गिरे हैं. ऐसे में कोच गंभीर आजके मैच में कुलदीप यादव की प्लेइंग इलेवन में एंट्री करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs WI, T20 World Cup 2026: गुरु गंभीर ने बनाया यह चक्रव्यूह, जसप्रीत बुमराह से ली मदद, वरुण चक्रवर्ती से की बात
प्लेइंग इलेवन में कुलदीप की एंट्री
कोलकाता में भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मैच खेला जाएगा. इस मैच में कुलदीप यादव को इलेवन में शामिल किया जा सकता है, कुलदीप यादव का परफॉर्मेंस वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है. वनडे क्रिकेट में उनके खिलाफ ली गई एक हैट्रिक भी शामिल है, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुलदीप ने 9 मैच खेलकर कुल 17 विकेट लिए हैं.
अगर कुलदीप इलेवन में आते हैं तो अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया जा सकता है. दरअसल, भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पिच की स्थिति के अनुसार इन दोनों के बीच रोटेशन की नीति अपनाई है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इलेवन में आज कुलदीप की एंट्री होती है या नहीं.

कोलकाता में पिच का पेंच, क्या करेंगे गंभीर !
कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से तेज़ धूप पड़ रही है. शहर में बसंत का मौसम आ गया है, जिसका मतलब है कि रविवार शाम को ओस पड़ने की उम्मीद है. पिच थोड़ी सूखी लग रही थी, जिसके ऊपर थोड़ी घास थी. ऐसा लग रहा था कि शाम के मैच में 220 का स्कोर बनाया जा सकता है, कोलकाता की पिच पर तेज़ गेंदबाज़ों को नई गेंद से कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनरों को ज़्यादा टर्न मिलने की उम्मीद नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं