विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके में अजित डोभाल का दौरा, लेकिन ऐसे कदम जल्दी क्यों नहीं उठाए सरकार ने?

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और अब केंद्र सरकार के आलाधिकारियों ने इसे रोकने के लिए मोर्चा संभाला है.

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके में अजित डोभाल का दौरा, लेकिन ऐसे कदम जल्दी क्यों नहीं उठाए सरकार ने?
  • NSA डोभाल ने किया हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा
  • लोगों से की शांति की अपील
  • दिया सुरक्षा का भरोसा
नई दिल्ली:

दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और अब केंद्र सरकार के आलाधिकारियों ने इसे रोकने के लिए मोर्चा संभाला है. दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और मौजपुर का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (Ajit Doval) ने दौरा किया.  इससे पहले उन्होंने सीलमपुर डीसीपी ऑफिस में आला अफसरों के साथ बैठक की. बैठक में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव सहित कई आला अफसर मौजूद थे. डोभाल ने बुधवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाक़ों में सभी समुदायों के लोगों से बात की और सुरक्षा का भरोसा दिया. बेशक़ उनके इस क़दम से लोगों में एक विश्वास जगता दिख रहा है.लेकिन बार-बार सवाल यही उठता है कि जो कदम अब उठाए जा रहे हैं वो पहले क्यों नहीं उठाए गए. डोभाल ने लोगों से बातचीत के दौरान कहा, 'आपकी हिफ़ाज़त के लिए हम कोई भी कुरबानी देने को तैयार हैं'. वहीं अजित डोभाल ने NDTV से बात करते हुए कहा, "मैं आश्वासन देता हूं कि कानून का पालन करने वाले किसी भी नागरिक को कोई भी किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचा पाएगा. पर्याप्त बल तैनात है, किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है. लोगों को वर्दीधारियों पर भरोसा करना होगा." बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 200 लोग घायल हैं. पीएम मोदी ने भी लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.  

'आप' के निगम पार्षद पर आरोप
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में आम आदमी पार्टी के एक निगम पार्षद ताहिर हुसैन पर भी आरोप लग रहे हैं.  एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घर की छत पर ताहिर हुसैन जैसे हुलिए वाला आदमी छत पर हाथ में डंडा लिए दिख रहा है. ये घर ताहिर हुसैन का ही बताया जा रहा है. घर की छत पर और भी कई लोग नज़र आ रहे हैं. साथ ही घर के आस-पास चारों तरफ से धुआं उठता दिख रहा है. हिंसा में जान गंवाने वाले अंकित शर्मा के परिवार वालों ने ताहिर हुसैन पर आरोप लगाए थे. इधर ताहिर हुसैन ने एक वीडियो जारी कर ख़ुद को निर्दोष बताया है. सफाई का जो वीडियो जारी किया गया है उसमें ताहिर हुसैन उसी कपड़े में दिख रहा है जो छत पर एक व्यक्ति ने पहना है और जिसे ताहिर हुसैन बताया जा रहा है.  

रवीश कुमार का प्राइम टाइम: दिल्ली दंगा- NSA डोभाल को क्यों उतरना पड़ा सड़कों पर?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Violence, Ajit Doval, NSA Ajit Doval, CAA Violence, Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com