- टीडीपी सांसद अप्पलानायडु कलिसेट्टी संसद में पीले रंग की रेनकोट और पीले ही रंगी की साइकिल पर नजर आए.
- इसी साल मार्च में कलिसेट्टी ने तीसरा बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को अपने वेतन से उपहार देने की घोषणा की थी.
- CM चंद्रबाबू नायडू भी दक्षिण भारत में जनसंख्या पर चिंता जताते हुए अधिक बच्चे पैदा करने की अपील कर चुके हैं.
TDP MP Appalanaidu Kalisetti: संसद के मॉनसून सत्र में पहुंचे सांसद मंगलवार को मॉनसून की बारिश में बचते-भींगते नजर आए. नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, महुआ मोइत्रा, अखिलेश यादव, मनोज तिवारी, कंगना रनौत समेत कई सारे सांसद लाल, पीले, काले और चेक छाते में बारिश से बचते दिखे. वहीं एक नेता अनोखे अंदाज में दिखा. बारिश से बचने के लिए उनके पास कोई छाता नहीं था, बल्कि वो रेनकोट पहने हुए थे. पीले रंग की रेनकोट पहने, पीले रंग की ही साइकिल पर वे नजर आए और सबका ध्यान खींचा. वो थे- अप्पलानायडु कलिसेट्टी.
कुलिसेट्टी, आंध्र प्रदेश की विजयनगरम लोकसभा सीट से सांसद और प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी के नेता हैं. अपनी एक घोषणा और कुछ बयानों को लेकर कुलिसेट्टी पहले भी चर्चा में आ चुके हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
तीसरा बच्चा पैदा करने की थी गिफ्ट की घोषणा
ज्यादा पुरानी बात नहीं है. मार्च 2025 में उन्होंने जनसंख्या बढ़ाने को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था. साथ ही ज्यादा बच्चे पैदा करने पर अपनी ओर से पुरस्कृत करने तक का ऐलान कर दिया था.
दरअसल विजयनगरम सांसद कुलिसेट्टी एक वीडियो में अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं को तीसरा बच्चा पैदा करने की अपील करते दिखे थे. उन्होंने महिलाओं से अपील की थी कि जो महिलाएं तीसरा बच्चा पैदा करेंगी, उन्हें वो इनाम देंगे. उन्होंने कहा था कि वे अपनी सैलरी से महिलाओं को उपहार देंगे.
...और वीडियो हो गया था वायरल
कुछ टीडीपी नेताओं और कुलिसेट्टी के समर्थकों ने उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनके समर्थकों ने इस घोषणा को क्रांतिकारी बताया था.

सीएम नायडू भी कर चुके हैं अपील
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी दक्षिण भारत के राज्यों की कम होती जनसंख्या पर चिंता जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत के राज्यों की आबादी बूढ़ी हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ज्यादातर आबादी युवा है. उन्होंने ने लॉन्ग-टर्म डेमोग्राफिक मैनेजमेंट पर जोर दिया था और एक तरह से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी.
जनसंख्या नियंत्रण पर बीजेपी से अलग विचार
कुलिसेट्टी की घोषणा और सीएम नायडू का बयान, बीजेपी नेताओं के विचार से बिल्कुल उलट है. बीजेपी जहां, जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने की पैरोकार है और कई मंचों पर बीजेपी के बड़े नेता जनसंख्या नियंत्रण को बहुत जरूरी बता चुके हैं, वहीं एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद टीडीपी जनसंख्या नियंत्रण की बजाय जनसंख्या बढ़ाने पर जोर देती दिखी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं