विज्ञापन

कौन हैं सारंग लखानी, जो बने सुप्रिया सुले के दामाद; पिता का बीजेपी से गहरा कनेक्शन

बिजनेसमैन अरुण लखानी के बेटे सारंग की NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती से मुंबई में शादी हुई, जिसमें कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं.

कौन हैं सारंग लखानी, जो बने सुप्रिया सुले के दामाद; पिता का बीजेपी से गहरा कनेक्शन
कौन हैं सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी?
मुंबई:

बिजनेसमैन और बीजेपी नेता अरुण लखानी के बेटे सारंग की शादी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती से रविवार को हो गई. इस हाई प्रोफाइल शादी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर बॉलीवुड स्‍टार शाहरुख खान तक कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. सुप्रिया सुले की बेटी रेवती एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, लेकिन सारंग लखानी को बहुत कम लोग जानते हैं. सारंग लखानी पारिवारिक व्यवसाय से बाहर भी अपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं. वह कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए हैं. 

कौन हैं सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी? 

रेवती सुले लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पूर्व छात्रा हैं, जबकि उनके पति सारंग लखानी कोलंबिया बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं. लखानी पिछले 8 साल से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं. लखानी सारंग ने इससे पहले मॉडर्न हाइड्रोजन में बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट (BDC) के तौर पर काम किया. लखानी ने 2014 में नागपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। फिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की और बाद में मई 2023 में कोलंबिया बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री ली. सारंग लखानी एक बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं. वह बैडमिंटर के कई टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं. 

शादी का जश्न मुंबई में सितारों से जगमगा उठा

सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से जगमगा उठा. संगीत समारोह से लेकर शादी तक, इस उत्सव में व्यापार, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई, जिनमें अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी भी शामिल थीं. फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए. मनोरंजन जगत की अन्य प्रमुख हस्तियों में शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ और रवि किशन भी मौजूद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल से लेकर ओवैसी तक कई राजनेता हुए जश्‍न में शामिल 

समारोह में शामिल होने वाले राजनीतिक नेताओं में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, एनसीपी-एसपी नेता रोहित पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, लोकतांत्रिक प्रगतिशील आजाद पार्टी (डीपीएपी) के संस्थापक गुलाम नबी आजाद, एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए. आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत भी शादी में शामिल हुए.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, किंग खान ने संगीत में जमकर किया डांस

शाहरुख खान नए हेयर स्‍टाइल में आए नजर

सारंग नागपुर के व्यवसायी और राजनेता अरुण लखानी के बेटे हैं. शादी से पहले, संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में शाहरुख खान संगीत समारोह के दौरान अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लोकप्रिय गाने 'कोई मिल गया' पर नाचते हुए नजर आए. गायक राहुल वैद्य ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि किंग खान ने हमारे मंच की शोभा बढ़ाई. रेवती और सारंग के लिए शानदार रात थी. राहुल वैद्य ने शादी समारोह में प्रस्तुति भी दी. काले रंग के कपड़ों में शाहरुख खान नए हेयरस्टाइल में नजर आए.

ये भी पढ़ें :- शरद पवार की नातिन बन रही लखानी परिवार की दुल्‍हन, क्‍या NCP आएगी बीजेपी-RSS के करीब?

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पत्रकारिता में एक मिशन लेकर आया था, और आज भी उसी मिशन पर बदस्‍तूर सफर जारी है. दिल्‍ली में ही पढ़े-लिखे और लिखते-लिखते पत्रकारिता से कब जुड़े और कब ये... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supriya Sule, Sarang Lakhani, Revati Sule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com