विज्ञापन

संघ प्रचारक, आक्रामक छवि; ममता से सीधे मोर्चा लेने वाले बीजेपी नेता दिलीप घोष, शुभेंदु के बाद सबसे पहले ली शपथ

Who Is Dilip Ghosh:दिलीप घोष शुभेंदु के पहले बीजेपी का चेहरा थे. उनके 2021 में अगर बीजेपी जीतती तो सीएम बनने के चांस थे जो 2026 में प्रचंड जीत के बाद और बढ़ गए. हालांकि शुभेंदु की दावेदारी ज्यादा मजबूत थी जिसके बाद उनके इस बार डिप्टी सीएम बनने की उम्मीद ज्यादा है.

संघ प्रचारक, आक्रामक छवि; ममता से सीधे मोर्चा लेने वाले बीजेपी नेता दिलीप घोष, शुभेंदु के बाद सबसे पहले ली शपथ
dilip ghosh west bengal bjp
  • शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने हैं और उनके साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली है
  • दिलीप घोष ने खड़गपुर सदर से 30506 वोटों के अंतर से टीएमसी के प्रदीप सरकार को हराया है
  • दिलीप घोष 2021 में बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और डिप्टी सीएम बनने की चर्चा में हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह हो गया और इसी के साथ शुभेंदु अधिकारी प्रदेश के नए मुखिया बन गए. शुभेंदु के साथ कुल पांच मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें उनके बाद दूसरे नंबर पर शपथ लेने वाले दिलीप घोष की सबसे ज्यादा चर्चा रही. दिलीप घोष ने इस बार खड़गपुर सदर से जीत हासिल कर विधायक बने हैं. दिलीप 2021 में बंगाल के बीजेपी चीफ भी रह चुके हैं. चर्चा तो ये भी थी कि शायद दिलीप घोष डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं दिलीप घोष के बारे में 

खड़गपुर सदर से लहराया जीत का परचम

दिलीप घोष ने इस बार 2026 के चुनाव में खड़गपुर सदर से टीएमसी विधायक प्रदीप सरकार को हराया था. दिलीप घोष को कुल 89885 वोट मिले थे. टीएमसी के प्रदीप सरकार को 59379 वोट मिले थे. दिलीप घोष ने 30506 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर थी. 

संघ कनेक्शन, शुभेंदु से पहले सीएम चेहरा

दिलीप घोष शुभेंदु के पहले बीजेपी का चेहरा थे. उनके 2021 में अगर बीजेपी जीतती तो सीएम बनने के चांस थे जो 2026 में प्रचंड जीत के बाद और बढ़ गए. हालांकि शुभेंदु की दावेदारी ज्यादा मजबूत थी जिसके बाद उनके इस बार डिप्टी सीएम बनने की उम्मीद ज्यादा है. दिलीप घोष ने अपने नेतृत्व में 2019 में 18 लोकसभा सीटों पर जीत दिलाई थी, आरएसएस के प्रचारक भी रह चुके हैं.
 

Latest and Breaking News on NDTV

आक्रामक राजनीति के लिए मशहूर 

​वे भारतीय जनता पार्टी के एक अनुभवी नेता हैं और पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. 2014 के बाद बंगाल के गांवों और जमीनी स्तर पर भाजपा के नेटवर्क को फैलाने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.वे मेदिनीपुर से सांसद रह चुके हैं.उन्हें उनकी आक्रामक राजनीति, प्रखर हिंदुत्ववादी छवि और संगठन पर मजबूत पकड़ के लिए जाना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-  शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com