विज्ञापन

दो 'सियासी दुश्मन' आएंगे साथ! विजय को रोकने के लिए AIADMK-DMK मिलाएंगे हाथ? क्या है गणित

तमिलनाडु में किसकी सरकार बनेगी, अब तक साफ नहीं हो पाया है. विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी है. कांग्रेस ने भी समर्थन दे दिया है लेकिन बहुमत अब भी नहीं है. ऐसे में AIADMK और DMK के साथ आने की भी अटकलें लगने लगी हैं.

दो 'सियासी दुश्मन' आएंगे साथ! विजय को रोकने के लिए AIADMK-DMK मिलाएंगे हाथ? क्या है गणित
एमके स्टालिन, विजय और ई. पलानीस्वामी. (फाइल फोटो)
  • तमिलनाडु में विजय की टीवीके पार्टी 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी बनी, लेकिन बहुमत का आंकड़ा पूरा नहीं कर पाई
  • कांग्रेस का समर्थन मिलने के बावजूद टीवीके के पास कुल 112 विधायक हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से कम हैं
  • राज्यपाल विजय द्वारा प्रस्तुत समर्थन पत्र से संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह स्थगित किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तमिलनाडु में सरकार गठन का पेच फंसता जा रहा है. विजय की टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन तो गई लेकिन बहुमत से दूर रही. कांग्रेस ने समर्थन दिया लेकिन बहुमत का आंकड़ा तब भी नहीं आया. विजय को अभी भी बहुमत जुटाने में एक-दो दिन का वक्त लग सकता है. इस बीच चर्चा है कि तमिलनाडु में विजय को रोकने के लिए दो 'सियासी दुश्मन' हाथ मिला सकते हैं और सरकार बना सकते हैं.

दरअसल, विजय के बहुमत का दावे से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संतुष्ट नहीं हैं. विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. लेकिन सरकार बनाने के लिए 118 का आंकड़ा कैसे हासिल करेंगे, ये बता नहीं सके. सूत्रों के अनुसार, इसलिए विजय का गुरुवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भी टल गया है. 

एक तरफ विजय जहां सरकार बनाने के लिए कोशिशों में जुटे हैं तो दूसरी तरफ दो 'सियासी दुश्मन'- AIADMK और DMK के साथ आने की अटकलें भी लगने लगी हैं.

यह भी पढ़ेंः तमिलनाडु में विजय को समर्थन...क्या कांग्रेस फिर से कर रही वो गलती, जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी

क्या दोनों मिलकर बना सकते हैं सरकार?

तमिलनाडु में इस बार किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है. टीवीके को 108 सीटें मिली हैं. दूसरे नंबर पर एमके स्टालिन की डीएमके है, जिसने 59 सीटें जीती हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी की अन्नाद्रमुक (AIADMK) के पास 47 सीटें हैं. कांग्रेस के पास 5 विधायक हैं.

अब अगर AIADMK और DMK साथ आती भी हैं तो दोनों के पास 59+47= 106 विधायक होंगे. VCK ने DMK के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. VCK के पास 2 विधायक हैं. इसके अलावा, लेफ्ट और IUML के पास भी दो-दो विधायक हैं. 

अगर सब भी साथ आती हैं तो भी संख्या 112 ही होगी. यानी, AIADMK और DMK साथ आकर भी सरकार नहीं बना पाएंगी. हालांकि, दोनों के साथ आने की संभावना भी न के बराबर है.

यह भी पढ़ेंः पुराने साथी से ही मिली हार... तमिलनाडु में स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू की कहानी क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

विजय का मामला कहां फंस गया?

टीवीके की 108 सीटों में दो सीटें तो विजय की ही हैं. उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना होगा. इस तरह से टीवीके के पास 107 ही विधायक बचते हैं. टीवीके को कांग्रेस समर्थन दे रही है. लेकिन कांग्रेस के पास खुद 5 विधायक हैं. टीवीके और कांग्रेस मिलकर 112 विधायक होते हैं.

लेफ्ट, IUML और VCK ने विजय की समर्थन देने की बात कही है. तीनों को मिलाकर 6 विधायक हैं. अगर तीनों विजय को समर्थन दे देती हैं तो उनकी सरकार बन सकती है. हालांकि, अब तक तीनों ही पार्टी ने लिखित में औपचारिक सहमति नहीं दी है. 

विजय की पार्टी को समर्थन देना है या नहीं? इस पर फैसला करने के लिए VCK और लेफ्ट ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है. 

तमिलनाडु की राजनीति में अब आगे क्या?

तमिलनाडु में विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 7 मई को लेने की तैयारी पूरी कर ली थी. उन्होंने राज्यपाल से भी 7 मई को 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह करवाने का अनुरोध किया था. हालांकि, राज्यपाल से सरकार बनाने को लेकर हरी झंडी नहीं मिल पाने के कारण शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया गया. 

फिलहाल, तमिलनाडु में जिस तरह के सियासी समीकरण बैठ रहे हैं, उससे तो विजय की सरकार ही बनने की संभावना है. भले ही थोड़ा समय लगे.

यह भी पढ़ेंः मिलनाडु में कैसे हार गई डीएमके, एमके स्टालिन से कहां कहां हुई चूक 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com