मणिपुर में पिछले कुछ महीनों से जारी हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलीवुड की फिल्म 'शराबी' में अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए, किशोर कुमार द्वारा गाए गए और प्रकाश मेहरा द्वारा लिखे गए गीत की पंक्तियां उद्धृत करते हुए विपक्ष पर ताना कसा - "डूबने वाले को तिनके का सहारा ही बहुत... दिल बहल जाए फकत इतना इशारा ही बहुत... इतने पर भी आसमां वाला गिरा दे बिजलियां... कोई बतला दे जरा ये डूबता फिर क्या करे..."
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह सच है कि लंका को हनुमान ने नहीं जलाया था, यह उसके (रावण) अहंकार के कारण जली थी. लोग भी भगवान राम की तरह हैं और इसीलिए आप 400 से घटकर 40 पर आ गए हैं. जनता ने दो बार पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी. लेकिन आपको तकलीफ हो रही है कि एक गरीब आदमी यहां कैसे बैठा है और यह आपको सोने नहीं दे रहा है. देश की जनता आपको 2024 में भी सोने नहीं देगी. एक समय था जब हवाई जहाज में केक काटे जाते थे जन्मदिन पर, लेकिन आज गरीबों के लिए उन हवाई जहाजों से वैक्सीन भेजी जा रही हैं..."
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों के पास 'वरदान' है. उन्होंने खुद का जिक्र करते हुए कहा, "उनके पास एक गुप्त वरदान है. जब भी वे किसी का बुरा चाहते हैं, वह सफल हो जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण आपके सामने खड़ा है. बीस साल बीत गए, केवल अच्छा हुआ." उन्होंने कहा, "वे (विपक्ष) जिस भी संस्थान के खिलाफ बोलते हैं, उसकी किस्मत बदल जाती है. 1991 में देश दिवालिया होने की कगार पर था. लेकिन 2014 के बाद भारत ने शीर्ष पांच में जगह बना ली. जब आप 2028 में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे तो हम शीर्ष तीन में शामिल होंगे."
अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि, ''प्लानिंग और कठोर परिश्रम की निरंतरता बनी रहेगी. जरूरत के हिसाब से इसमें नए सुधार होंगे और परफॉर्मेंस के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे. हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे. देश को भरोसा है, कि जब आप 2028 में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे तो देश दुनिया के शीर्ष तीन देशों में होगा.”
विपक्ष पर वार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "अविश्वास और घमंड इनकी रगों में रच-बस गया..."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं