देश को झकझोर देने वाले हाथरस केस में यूपी सरकार द्वारा 5 अधिकारियों को सस्पेंड करने को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नाकाफी बताया है. प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने इस मामले में हुई कार्रवाई को मोहरों का निलंबन करार देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस महासचिव ने सीएम योगी से सवाल किया है कि हाथरस की पीड़िता और उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया?
बता दें कि मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने पहली रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी दी है और इस रिपोर्ट के बाद यूपी सरकार ने हाथरस के एसपी व चार अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. मुख्यमंत्री योगी द्वारा एसपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा...
.@myogiadityanath जी कुछ मोहरों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार को भीषण कष्ट किसके ऑर्डर पर दिया गया? हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स पब्लिक किए जाएँ। मुख्यमंत्रीज अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश न करें। देश देख रहा है @myogiadityanath इस्तीफा दो
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 2, 2020
उन्होंने यह भी मांग की है कि हाथरस के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के फोन रिकॉर्डस् को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि पता चल सके कि किसके आदेश पर पीड़िता एवं उसके परिवार को कष्ट दिया गया.
यह भी पढ़ें- SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद हाथरस के एसपी व चार अन्य पुलिसवालों को निलंबित किया गया
गौरतलब है कि 20 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में गठित एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर यूपी सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हाथरस के एसपी विक्रांत वीर को लापरवाही व शिथिल पर्यवेक्षण पर सस्पेंड कर दिया गया. उनके अलावा सीओ राम शब्द, एसआई जगवीर सिंह, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा और हेड कांस्टेबल महेश पाल का निलंबन किया गया.
यह भी पढ़ें- हाथरस केस : उमा भारती ने योगी आदित्यनाथ से कहा, 'विपक्षी नेताओं और मीडिया को परिवार से मिलने दें'
इतना ही नहीं, निलंबित हुए इन पुलिसकर्मियों के अलावा सभी वादी/प्रतिवादी अन्तर्ग्रस्त व्यक्तियों व पुलिस के पालीग्राफी व नारको टेस्ट भी कराए जाएंगे. एसपी विक्रांत वीर की जगह शामली के विनीत जायसवाल हाथरस के नए एसपी का कार्यभार संभालेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं