विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

आम रस, मूंग दाल-गाजर हलवा... अंतरिक्ष में क्या खाएंगे शुभांशु, लजीज खाना डिसाइड करने वाले साइंटिस्ट से मिलिए

शुभांशु अपने साथ अंतरिक्ष में जो खाना लेकर गए हैं उसे नासा के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बनाया गया है.यह खाना प्रोसेस्ड होता है, इसको थर्मली प्रोसेस्ड मल्टीलेयर पैकेजिंग दी जाती है.  

अंतरिक्ष में क्या खाएंगे शुभांशु शुक्ला.
  • भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम मिशन के तहत ISS के लिए उड़ान भरी.
  • उन्हें अंतरिक्ष में खाने के लिए खास भारतीय व्यंजन दिए गए हैं.
  • खाने में आम रस, मूंग दाल हलवा और गाजर हलवा शामिल हैं.

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission) अंतरिक्ष मिशन पर हैं. एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत बुधवार को तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उन्होने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरी. इस बीच सवाल ये भी है कि मिशन पर गए शुभांशु शुक्ला आखिर खाएंगे क्या. तो बता दें कि उनके लिए खास लजीज खाना तैयार किया गया है, जिसे वह अपने साथ लेकर गए हैं. यह खाना पूरी तरह से इंडियन फूड है, जो आमतौर पर हर भारतीय की पसंद होता है. शुभांशु अपने साथ क्या-क्या लेकर गए हैं, ये NDTV से खास बातचीतत में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खास भारतीय खाना तैयार करने वाली टीम ने बताया है.

ये भी पढ़ें-शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में पहुंचा कर धरती पर लौटा फॉल्कन-9 रॉकेट, जानें क्या है खासियत

अंतरिक्ष में क्या खाएंगे शुभांशु शुक्ला?

अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाना तैयार करने वाली टीम ने बताया कि शुभांशु स्पेस में खास तरह का भारतीय खाना खाएंगे.  मिलिट्री न्यूट्रिशन टेक्नोलॉजी में माहिर डीआरडीओ की शाखा डीआईबीटी ने शुभांशु के लिए 3 भारतीय व्यंजन तैयार किए हैं, जिनको शुभांशु शुक्ला अपने साथ ISS लेकर गए हैं. खाने की इस लिस्ट में आम रस, मूंग दाल हलवा और गाजर हलवा शामिल हैं. 

अंतरिक्ष में खाना ले जाने के क्या हैं नियम?

आम रस, मूंग दाल हलवा और गाजर हलवा किस तरह से बनाया गया, अंतरिक्ष यात्री इसे अंतरिक्ष में कैसे खा सकते हैं. नासा के क्या नियम थे. वह कितना खाना लेकर गए हैं. गगनयान जैसे भविष्य के भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के लिए भोजन के बारे में क्या नियम हैं, इस सभी सवालों का जवाब एनडीटीवी से खास बातचीत में डीआईबीटी के सेंटर हेड  डॉ. आर. कुमार ने दिए हैं.

अंतरिक्ष में ये लजीज खाना खाएंगे शुभांशु शुक्ला

डॉ. आर. कुमार के मुताबिक, शुभांशु अपने साथ रेडी-टू-ईट आम रस,  मूंग दाल हलवा और गाजर का हलवा लेकर गए हैं.  DIBT ने इस खाने को बढ़िया 100 ग्राम के पैकेट में तैयार किया है.  बता दें कि अंतरिक्ष यात्रियों  के लिए खाना तैयार करने वाली डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-डिफेंस टेक्नोलॉजीज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो का हिस्सा है. 

शुभांशु के खाने को कैसे किया पैक?

DBT के प्रमुख डॉ. आर. कुमार ने NDTV को बताया कि खाने के इन पैकेट को स्पेस फूड चैलेंजिस का सामना करने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इस खाने में कोई प्रिजर्वेटिव्स नहीं हैं. इस खाने को रूम टेंपरेचर पर 12 महीने से ज्यादा समय तक रखा जा सकता है. 

जब उनसे पूछा गया कि क्या ये खाना शुभांशु ने ये खास खान खुद चुना था तो डॉ. आर कुमार ने कहा कि ये खाना हमारे प्रस्तावित गगनयान मिशन का हिस्सा है. इसलिए हमने इसरो को जो खाने की लिस्ट दी है,  उसके आधार पर उन्होंने इन तीन व्यंजनों का चयन किया. 

अंतरिक्ष में कितने दिनों तक चलेगा पैकेज्ड फूड?

उन्होंने बताया कि इस खाने को नासा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बनाया गया है. क्या खाने को अंतरिक्ष में भेजने के लिए किसी प्रोसेसिंग की जरूरत होती है, इस पर उन्होंने कहा यह खाना प्रोसेस्ड होता है,  इसको थर्मली प्रोसेस्ड मल्टीलेयर पैकेजिंग दी जाती है.  इस पैकेजिंग का इंटीग्रिटी टेस्ट होता है. इनको इस तरह से बनाया जाता है कि सीधे पैकेट से इसको खाया जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubhanshu Shukla, Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission, NASA, ISRO, Shubhanshu Shukla Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com