- देशभर में दिवाली त्योहार की तैयारियों के तहत लोग अपने घरों और शहरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रहे हैं
- शुभांशु शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष से देखने पर बिजली की चमक प्रकृति की अपनी आतिशबाजी जैसी लगती है
- उन्होंने धनतेरस की शुभकामनाएँ दीं और इस नज़ारे को साझा करना अपने लिए बहुत खास बताया है
देशभर में दिवाली त्योहार मनाने की तैयारी चल रही हैं. लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रहे हैं. शहरों में बिल्डिंग को भी रोशनी से सजाया जा रहा है. दिवाली पर कई लोग आतिशबाजी करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी पृथ्वी भी अनोखी आतिशबाजी करती है. अंतरिक्ष से पृथ्वी हर रात चमकती है, जैसे हर रात दिवाली हो. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से ऐसा ही खास वीडियो शेयर किया है.
दरअसल आपको बता दें की अंतरिक्ष स्टेशन बादलों से ऊपर उड़ता है तो नीचे बादलों में चमकती बिजली इस तरह दिखाई देती है , जैसे जगह-जगह आतिशबाजी हो रही हो. इस लिए जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला स्टेशन पर थे, तो उन्होंने यह वीडियो बनाया था.
वीडियो शेयर करते हुए शुभांशु शुक्ला ने लिखा, दीवाली हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रही है और जब से मुझे याद है, तब से यह मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है. रोशनी का जादू, उसकी चमक-दमक और आतिशबाजी में कुछ ऐसा है जो मुझे अद्भुत आनंद और खुशी से भर देता है.
अंतरिक्ष में रहते हुए, मैंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया. इसमें नीचे पृथ्वी पर बिजली की चमक को नाचते हुए देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया. अंतरिक्ष से नीचे देखने पर, मुझे ऐसा लगा मानो यह प्रकृति की अपनी आतिशबाजी हो.
एक बहुत ही सुंदर और अनोखा नज़ारा, जो याद दिलाता है कि ब्रह्मांड भी अपने तरीके से रोशनी का जश्न मनाता है. इस नज़ारे को देखना मेरे लिए बहुत खास था, और इसे साझा करने के लिए इससे बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता था. मेरे सभी दोस्तों और उनके परिवारों को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ. यह त्योहार आपके घरों और दिलों को रोशनी, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे.
Diwali has always held a special place in my heart and has been my favourite festival for as long as I can remember. There is something about the magic of lights, the sparkle and the fireworks that fills me with a sense of wonder and joy. While in space, I captured this video and couldn't help noticing the flashes of lightning dancing across the Earth below. Looking down from space, they reminded me of nature's very own fireworks — a beautiful, unexpected reminder that the universe has its own way of celebrating light. It felt particularly special to come across this sight, and I couldn't think of a more fitting day to share it. Wishing all my friends and their families a very Happy Dhanteras. May this festive season fill your homes and hearts with light, happiness, good health and prosperity. #shux #space #shubhanshushukla #india #axiom4
— Shubhanshu Shukla (@gagan_shux) November 6, 2026
यह भी पढ़ें | स्वच्छ स्पेस मिशन का ऐलान; 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा मुक्त बनाएगा भारत, ISRO और हैदराबाद स्टार्टअप का नया मिशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं