विज्ञापन

भवानीपुर में सुवेंदु के आंख-कान थे PA चंद्रनाथ, हत्या का क्या है चुनावी कनेक्शन

Suvendu Adhikari PA Murder Case: बंगाल के कई बीजेपी नेताओं का कहना है कि चंद्र की हत्या के पीछे टीएमसी की हार की खुन्नस है. उनकी मेहनत की वजह से ही सुवेंदु से ममता भवानीपुर सीट जीत नहीं सकीं.

भवानीपुर में सुवेंदु के आंख-कान थे PA चंद्रनाथ, हत्या का क्या है चुनावी कनेक्शन
सुवेंदु के PA का भवानीपुर कनेक्शन.
  • मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या ने कई राजनीतिक सवाल उठाए हैं
  • चंद्रनाथ रथ ने भवानीपुर विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी के लिए चुनाव प्रचार और समन्वय का काम किया था
  • बीजेपी नेताओं का आरोप है कि चंद्रनाथ की हत्या को राजनीतिक बदले के रूप में अंजाम दिया गया

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में जिस तरह सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाया गया उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जिस शख्स का डायरेक्ट बीजेपी से कोई लेनादेना था ही नहीं उसकी हत्या कई सवाल छोड़ गई है. बीजेपी इसके लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहरा रही है. सवाल ये भी है कि चंद्र से आखिर टीमसी की क्या ही खुन्नस हो सकती है.जबकि असली मुकाबला तो ममता बनर्जी का सुवेंदु अधिकारी के साथ था. टीएमसी को भवानीपुर में हराया तो सुवेंदु ने फिर निशाने पर चंद्र क्यों?

सुवेंदु की भवानीपुर की जीत में PA चंद्र का रोल जानें

इस सवाल का जवाब यह है कि सुवेंदु की भवानीपुर की जीत में उनके PA चंद्र का अहम रोल था. चंद्रनाथ रथ ही वह शख्स थे जिन्होंने भवानीपुर में सुवेंदु के लिए बहुत काम किया था. बढ़िया चुनाव कैंपेनिग से लेकर जमीनी स्तर पर लोगों के जुड़ने तक, इस सब में चंद्र का रोल अहम था. भवानीपुर में मुकाबला ममता और सुवेंदु के बीच था. ममता बनर्जी इस सीट पर चुनाव हार गईं. वहां की जनता ने सुवेंदु पर भरोसा जताया. 

चंद्र चुनाव प्रचार प्रबंधन और राजनीतिक समन्वय से जुड़े कामकाज देखते थे. वह बीजेपी के भवानीपुर चुनाव अभियान में मुख्य टीम का हिस्सा थे. कहा ये भी जा रहा है कि सुवेंदु बंगाल सरकार में अहम जिम्मेदारी संभालते तो चंद्र को कोई बड़ी जिम्मेमेदारी मिल सकती थी.

टीएमसी की हार की खुन्नस

बंगाल के कई बीजेपी नेताओं का कहना है कि चंद्र की हत्या के पीछे टीएमसी की हार की खुन्नस है. उनकी मेहनत की वजह से ही सुवेंदु से ममता जीत नहीं सकीं. बीजेपी नेता कीया घोष का कहना है कि चंद्रा का क्या यही दोष था कि उसने भवानीपुर चुनाव में सुवेंदु अधिकारी के लिए बहुत काम किया और भवानीपुर से ममता बनर्जी हारी, क्या इसी गुस्से में यह किया गया है? गाड़ी रोककर उसकी गाड़ी के सामने आकर लगातार गोली चलाई गई. सुवेंदु ने ममता बनर्जी को हराया है, इसलिए इस हताशा में यह किया गया है.

बीजेपी नेता दिलीप हलदर का भी यही कहना है कि हत्या राजनीतिक मकसद से की गई. डेढ़-दो महीने में चंद्रा ने नंदीग्राम और भवानीपुर में जो काम किया,  और पराजित होने के बाद यह शासक दल का आक्रोश है और इस आक्रोश को दूर करने के लिए यह हत्या की गई. यह एक टारगेटेड हत्या है; एक भी गोली अपने निशाने से नहीं चूकी.BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी कहा कि यह शायद भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का नतीजा है.

2019 से सुवेंदु से जुड़े थे PA चंद्रनाथ रथ

 41 साल के चंद्रनाथ रथ  मूल रूप से पूर्वी मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर के रहने वाले थे. वह सालों से सुवेंदु के लिए काम कर रहे थे लेकिन फिर भी लाइमलाइट से दूर रहते थे. उनका उनका परिवार भी पहले तृणमूल कांग्रेस से जुड़ा हुआ था. उनकी मां हसी रथ पूर्वी मेदिनीपुर की एक स्थानीय पंचायत में पद संभाल चुकी हैं. साल 2020 में वह भी सुवेंदु के साथ बीजेपी में शामिल हो गई थीं. चंद्रनाथ रथ सुवेंदु से पूरी तरह से साल 2019 से जुड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें- फर्जी नंबर प्लेट वाली कार, करीब से दनादन दागीं गोलियां... सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या में अब तक क्या खुलासे LIVE UPDATES

ये भी पढ़ें- कौन थे चंद्रनाथ रथ? एयरफोर्स से VRS लेकर बने सुवेंदु के PA, पहले TMC से जुड़ा था परिवार, हत्या से बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Violence, Suvendu Adhikari, Suvendu Adhikari Pa Killed, Suvendu Adhikari PA Murder, Chandranath Rath Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com