विज्ञापन
1 month ago

Live: JPSC-JSSC में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में चल झारखंड के छात्र आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 8 वें दिन और सत्याग्रह के 16 दिन सरकार द्वारा गठित हाई लेवल कमिटी के 4 मंत्री माननीय सुदीप कुमार सोनू ,माननीय दीपिका सिंह पांडेय , माननीय चमरा लिंडा, माननीय संजय सिंह यादव सभी ने वीडियो कॉल के माध्यम से बात की. मांग पूरी कर भूख हड़ताल को तोड़ने का आग्रह किया. मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा की लिखित रूप से मांग पूरी नहीं होती तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे और आंदोलन जारी रहेगा. 

झारखंड में जारी प्रदर्शन के अलावा देश-दुनिया की खबरों के अपडेट के लिए पढ़ें हमारा लाइव ब्लॉग. 

Live update :-

भारत ने बोलीविया भेजी दवाएं, विदेश मंत्रालय बोला- भारत हमेशा एकजुटता के लिए तैयार

भारत ने बोलीविया को उसकी पब्लिक हेल्थकेयर कैपेसिटी को सपोर्ट करने के लिए 8 MT की जीवन रक्षक और जरूरी दवाओं की खेप भेजी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत हमेशा एकजुटता और साझा तरक्की के जरिए सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है."

14वीं JPSC PT विवाद के बीच बड़ा फैसला, आयोग के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

आयोग के तीन सदस्यों डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ये सभी अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है.

JPSC-JSSC Protest: एक्टर-सिंगर पीयूष मिश्रा ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर नसीरुद्दीन शाह को क्यों कह दी कड़वी बात

एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा रांची में छात्र आंदोलन में पहुंचे. उन्होंने कहा, "आज आप सभी से बातचीत करना सच में बहुत मजेदार रहा. इसीलिए मैं आज फिर यहां आया हूं. सरकार को शासन करना है. इसीलिए वे सावधानी से काम करते हैं. वे शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. आप सभी को शांति बनाए रखनी चाहिए. गाली-गलौज न करें. मैं थोड़ा पुराने ख्यालों का हूं, इसलिए मुझे गाली-गलौज बर्दाश्त नहीं होती. मेरे दो बेटे हैं जो Gen Zs हैं. वे बहुत पॉलिटिकली अवेयर हैं."

 

उन्होंने कहा, "मैं प्रदर्शन शामिल स्टूडेंट्स के खिलाफ नहीं हूं. वे आखिर स्टूडेंट्स ही थे, लेकिन वहां (जंतर-मंतर) जो हुआ, उस पर जरूर सोचना चाहिए. CJP प्रोटेस्ट के दौरान, नसीर साहब (वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह) ने कहा था कि उस आंदोलन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री कुछ नहीं बोल रही थी. उन्होंने कहा, 'जिनके मुँह में हड्डी होती है, वे बोल नहीं सकते.' नसीर साहब, मुझे माफ कर दीजिए, मैं यह बात बहुत इज्जत से कह रहा हूं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं. अभी मुंह में हड्डी दबाए ये 'कुत्ते' कौन हैं? यहां हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट और दिल्ली और मुंबई में हुए प्रोटेस्ट में फर्क यह है कि इन लोगों ने पिज्जा या बर्गर नहीं खाया; उन्होंने अपनी लड़ाई लड़ते हुए 'दाल-भात' खाया. क्या आप लोग सिर्फ इसलिए चुप रहे क्योंकि आपको पिज्जा और बर्गर खाने का मन कर रहा था या उस खास भीड़ की वजह से जिसका आप हिस्सा थे? मुझे माफ कर दीजिए, नसीर-साहब; मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन अब मुझे आपसे डर नहीं लगता."

JPSC-JSSC Protest सीएम हेमंत सोरेने ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से क्या कहा?

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं, "आज, जैसे-जैसे यह सरकार मजबूत हो रही है, कई लोग ऐसे हैं जो इसे मान नहीं पा रहे हैं. वे अपना चेहरा छिपाने, अपना भेष बदलने या पर्दे के पीछे से गलत जानकारी फैलाने और दूसरों को गुमराह करने का सहारा ले रहे हैं. हर मसले का हल बातचीत में है, लाठी या गोली के इस्तेमाल में नहीं. लाठी और गोली बॉर्डर के लिए हैं, दुश्मनों से निपटने के लिए, देश के दुश्मनों से निपटने के लिए हैं. अपने ही लोगों के खिलाफ, अपने ही घर में ताकत का इस्तेमाल करने से कुछ हल नहीं होता. आपकी (युवाओं की) भावनाएं और आपकी चिंताएं हमारी चिंताएं हैं. आज इस संवैधानिक पद पर बैठकर, मैं आपको पूरा भरोसा दिलाता हूं कि न्याय पारदर्शिता के साथ दिया जाएगा और हम यह पक्का करेंगे कि यह न्याय साफ दिखे."

पीएम मोदी से मिलेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से आज पीएम मोदी मुलाकात करेंगे. सभी खिलाड़ी शाम 4 बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगे. बता दें कि इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 39 मेडल जीते हैं. जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल है. पदक टैली में भारत इस बार चौथे स्थान पर था. 

झारखंड में छात्रों का आंदोलन जारी

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है. इस बीच राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और JPSC-JSSC परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत चल रही है. सरकार और छात्रों के बीच तीसरे राउंड की बातचीत हुई है. जबकि हड़ताल का आज 16वां दिन है. 

मथुरा में संतों का बड़ा ऐलान

मथुरा में संतों ने बड़ा ऐलान किया है. 6 दिसंबर को संतों ने कारसेवा का ऐलान कर दिया है. मथुरा में कई शहरों से संत जुटे हैं. स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 6 दिसंबर को कारसेवा का ऐलान किया है. बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान से पत्थर बुलवाए जा रहे हैं. जिसकी पहली खेप आ भी चुकी है. कारसेवा के ऐलान को लेकर मथुरा में हाईअलर्ट जारी है. पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. 

तिरंगा राष्ट्र की भावना भरता है:ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'हर घर तिरंगा अभियान' पर कहा 'आज तिरंगा यात्रा ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के बहुत पहले ही जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को कूट-कूट कर भरने का काम किया है.'

हमारा युवा प्रतिभाशाली है: सीएम योगी आदित्यनाथ

तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 'हमारा युवा प्रतिभाशाली है, हमारा युवा ऊर्जा का प्रतीक है, हमारा युवा देश की हर चुनौती का सामना करने का सामर्थ्य रखता है. और उस सामर्थ्य के प्रतीक इस युवा ऊर्जा को आगे बढ़ने के लिए एक उचित मंच प्राप्त हो, वो अपने परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ-साथ देश और समाज की उन चुनौतियों का सामना करने के लिए भी खुद को तैयार कर सके, इस भाव के साथ इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आज पूरे देश के अंदर, दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के द्वारा किया जा रहा है.'
 

देश के कई राज्यों में तिरंगा यात्रा शुरू

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' की शुरुआत हो गई है. राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे. वहीं एमपी में भी तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में शामिल हुए. 

झारखंड छात्र आंदोलन जारी

झारखंड की राजधानी रांची में चल रहा छात्रों का आंदोलन जारी है. अनशन कर रहे देवेंद्र नाथ मेहतों की तबियत बिगड़ रही है. वहीं बताया जा रहा है कि छात्रों और सरकार के बीच आज तीसरी दौर की बातचीत होगी. इससे पहले दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही है. बताया जा रहा है कि अगर सहमति नहीं बनती है तो फिर 10 अगस्त को रांची में विधानसभा का घेराव किया जाएगा. 

मथुरा में कारसेवा का ऐलान

मथुरा में संतों ने 9 अगस्त को कारसेवा का ऐलान किया है. जिसके चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. हालांकि सावन माह को ध्यान में रखते हुए संतों ने कार सेवा की जगह आश्रम में शिला पूजन करने का ऐलान किया है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही थी. जिसके बाद संतों ने कारसेवा का ऐलान किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mathura News, Krishna Janmabhoomi, Krishna Janmabhoomi Mathura, Tiranga Yatra, Jharkhand Student Movement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com