- शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया
- ममता बनर्जी ने मतगणना केंद्र पर पहुंचकर चुनाव में गड़बड़ी और उनके साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था
- पश्चिम बंगाल के CEO ने ममता बनर्जी के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में 15,105 मतों के अंतर से हरा दिया था. शुभेंदु को 73,917, जबकि ममता बनर्जी को 58,812 वोट मिले थे, उसी समय ममता बनर्जी चुनाव की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाकर मतगणना केंद्र पर पहुंच गई थी. इस दौरान उन्होंने अपने साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था. अब इसी आरोप पर चुनाव आयोग का रिएक्शन सामने आया है. पश्चिम बंगाल के CEO ने कहा कि ममता बनर्जी के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दूंगा.
#4KaAlarm | ममता बनर्जी के आरोपों पर पश्चिम बंगाल के CEO का बयान, कहा- 'आरोपों पर कोई जवाब नहीं दूंगा'#WestBengal #CEO #EC @ashutoshjourno pic.twitter.com/efOrjUZyx1
— NDTV India (@ndtvindia) May 5, 2026
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था, "तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया. मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था. मैंने हर जगह शिकायत की."
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने… pic.twitter.com/ugbzcDaTFC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
टीएमसी अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया. चुनाव आयोग भाजपा आयोग है, पूरी लूट हुई है, लेकिन हम वापसी करेंगे."
उन्होंने कहा कि मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया. यह पक्षपाती है. आप CRPF को देख सकते हैं. उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने. उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं. मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया.
ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की, लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे. उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया. मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे. यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है. SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है. लूट, लूट, लूट हुई है."
#WATCH | कोलकाता: TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे… pic.twitter.com/8jzviCKzji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2026
भवानीपुर में सातवें चरण की मतगणना के अंत तक मुख्यमंत्री 17,000 से अधिक मतों से आगे थीं, जिससे ऐसा लग रहा था कि उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली है. हालांकि, मतगणना के बाद के चरण में यह बढ़त धीरे-धीरे कम होती गई और शुवेंदु अधिकारी ने वापसी करते हुए अंतिम दौर में उन्हें पीछे छोड़ दिया.
मतगणना के 14वें चरण तक बनर्जी की बढ़त घटकर 4,000 मतों से भी कम रह गई थी, जिससे मुकाबला काफी तनावपूर्ण हो गया था. इसके बाद, भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त हासिल कर ली और जीत हासिल की.
इसे भी पढ़ें: Bengal Result Analysis: जहां SIR में कटे सबसे ज्यादा वोट, वहां ममता को कितना नुकसान?
इसे भी पढ़ें: बंगाल में फिलहाल नहीं थमेगा सियासी घमासान, ममता का इस्तीफे से इनकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 की बड़ी बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं