संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. आपको बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश के नदिया, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों से हिंसा की छिटपुट खबरें सामने आई हैं. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उत्तर 24 परगना और नदिया जिलों के अमदंगा और कल्याणी इलाकों के कई अहम मार्गों को अवरुद्ध कर दिया. उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिलों की सड़कों एवं विभिन्न स्टेशनों पर रेल पटिरयों को बाधित कर दिया.
बंगाल में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन, कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हावड़ा जिले के दोमजुर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ियों को मौके पर भेजा गया. राज्य के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं जहां प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों को आग लगाने के साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है. शनिवार को मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और ग्रामीण हावड़ा से हिंसा की घटनाएं सामने आईं थी.
नागरिकता कानून को लेकर हिंसा करने वालों को ममता बनर्जी ने दी चेतावनी, कहा- परेशानी खड़ी मत कीजिए
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. बनर्जी ने लोगों से शांति बनाये रखने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की.
VIDEO: सिटी एक्सप्रेस: नागरिकता कानून के खिलाफ बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, 5 ट्रेनों को लगाई आग
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं