विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2021

ममता बनर्जी सरकार ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितने की हुई कटौती...

पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Govt) ने आज (रविवार) पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है.

ममता बनर्जी सरकार ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितने की हुई कटौती...
पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • बंगाल सरकार ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम
  • एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा
  • पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal) ने रविवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की, जो 22 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी होगी. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि इस कदम से लोगों को ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी. मित्रा ने कहा, ‘‘केंद्र को पेट्रोल से कर के तौर पर 32.90 रुपये प्रति लीटर (20 फरवरी को) प्राप्त होता है, जबकि राज्य को सिर्फ 18.46 रुपये के करीब ही मिलते हैं. डीजल के मामले में, केंद्र सरकार को मिलने वाला कर 31.80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि राज्य को करीब 12.77 रुपये ही मिलते हैं.''

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र ने उपकर लगाया है, ताकि इस राशि में से राज्यों को उनका हिस्सा नहीं देना पड़े. यह ‘‘देश के संघीय ढांचे की विशेषताओं के खिलाफ'' है. मित्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार को फिर से योजना आयोग को अस्तित्व में लाना चाहिए.

तेल की बढ़ती कीमतों पर सोनिया गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- घरेलू आय लगातार कम हो रही है और...

बाद में मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि ईंधन पर कर में छूट 30 जून तक वैध होगी. मित्रा ने कहा, ‘‘आम आदमी के बोझ को कम करने के लिए, राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर देय बिक्री कर पर प्रति लीटर 1 रुपये की छूट की अनुमति देने का फैसला किया है जो कि 22 फरवरी, 2021 की मध्यरात्रि से 30 जून, 2021 के दिन तक लागू होगी.''

VIDEO: "महंगाई से जनता नहीं नेता परेशान" : तेल की बढ़ती कीमतों पर बिहार के मंत्री का 'अजीब' बयान

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Govt, Mamata Banerjee Govt, Petrol Price In West Bengal, Diesel Price In West Bengal, West Bengal Assembly Elections 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com