विज्ञापन

पीएम मोदी की 'झालमुड़ी' हिट, बंगाल में लेफ्ट का तो खाता ही नहीं खुला, चुनाव आयोग के रूझान क्या बता रहे हैं?

पीएम मोदी की 'झालमुड़ी' हिट, बंगाल में लेफ्ट का तो खाता ही नहीं खुला, चुनाव आयोग के रूझान क्या बता रहे हैं?
फाइल फोटो.

देश के 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई हैं. शुरुआती रूझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त नजर आ रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस बड़े अंतर पीछे हैं. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर फिलहाल 41 सीटों का रूझान जारी हो चुका है. बीजेपी को 36 और टीएमसी को 14 सीटों पर बढ़त दिख रही है. अब तक ना तो लेफ्ट का खाता खुलता दिखा और ना ही कांग्रेस का. भारतीय गोर्खा प्रजातान्त्रिक मोर्चा (BGPM) एक सीट पर आगे हैं.

ममता एक सीट पर आगे, दूसरी पर पीछे

भारतीय जनता पार्टी शुरुआत से बढ़त बनाए हुए है. 287 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. बीजेपी 165 सीटों पर आगे है तो वहीं टीएमसी 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस को 4 तो लेफ्ट को 3 सीट मिलती दिख रही हैं. शुरुआती रूझानों में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों जगह ममता बनर्जी हारती दिख रही थी. सुवेंदु अधिकारी दोनों जगह से आगे चल रहे हैं. फिलहाल ममता बनर्जी के लिए राहत की खबर है और भवानीपुर से आगे चल रही हैं. हालांकि, बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से आगे चल रहे हैं. 

जहां पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई, वहां बीजेपी आगे

खास बात यह भी है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जिस झारग्रम में झालमुड़ी खाई थी, वहां भी भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है. इसके अलावा उदयनारायणपुर, भवानीपुर से भी भाजपा के लिए बढ़त बनी हुई है.  

यह भी पढ़ेंः भवानीपुर में आगे निकलीं ममता बनर्जी, नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी लगातार आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com