- IPS अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ा है
- टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के परिजनों को धमकाने का आरोप IPS अजय पाल शर्मा पर सोशल मीडिया में वायरल हुआ है
- अमित मालवीय ने जहांगीर खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके अपराध सिंडिकेट का उल्लेख किया है
बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले IPS अजय पाल शर्मा को लेकर विवाद बढ़ गया है. चुनाव आयोग ने उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का नया पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. सोशल मीडिया पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हुआ. आरोप है कि उन्होंने सख्त लहजे में जहांगीर के परिजनों को धमकाया. इसे लेकर टीएमसी ने प्रदर्शन किया. टीएमसी के प्रदर्शन पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है टीएमसी और जहांगीर खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
जहांगीर पर कई गंभीर आरोप लगाए
मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तृणमूल कांग्रेस ने जहांगीर खान के बचाव में दक्षिण 24 परगना के पुलिस ऑब्जर्वर को निशाना बनाते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. लेकिन जहांगीर खान कौन है? वह अभिषेक बनर्जी का राइट हैंड है, जो उनके लिए चुनावों में धांधली करता है और बदले में हथियारों और गोला-बारूद, जमीन पर कब्जा, तस्करी, मानव तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल एक सिंडिकेट चलाता है. यह सब करते हुए वह ममता बनर्जी के भतीजे को भी मुनाफे में से उसका हिस्सा देता है.'
The Trinamool Congress held a press conference targeting the Police Observer of South 24 Parganas in defence of Jehangir Khan. But who is Jehangir Khan?
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 28, 2026
He is the right-hand man of Abhishek Banerjee, who rigs elections for him and, in return, runs a syndicate involved in arms… pic.twitter.com/WgfBAmC4kI
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख ने आगे कहा कि 2024 में अभिषेक बनर्जी ने फल्टा से वोटों का एक जबरदस्त हिस्सा हासिल किया, जो मतदाताओं को डरा-धमकाकर हासिल किया गया था. यह एक और ऐसा मामला है जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. इसमें अंदरूनी रंजिश का भी एक पहलू है, जिसके तहत खान को शौकत मुल्ला का मुकाबला करने के लिए तैयार किया जा रहा है. शौकत भी ममता बनर्जी का एक और करीबी अपराधी है. ये गंभीर मुद्दे हैं जिनके लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और स्वतंत्र व निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जरूरत है.
TMC ने किया प्रदर्शन
इधर जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा के ऑब्जर्वर बनाने पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि अगर शर्मा 'सिंघम' हैं, तो वह 'पुष्पा' हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. वहीं तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शर्मा पर पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए फाल्टा में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को तृणमूल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने फाल्टा में खान के आवास के साथ-साथ उनके चुनाव कार्यालय के बाहर ‘जय बांग्ला' के नारे लगाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं