विज्ञापन

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी वाराणसी दौरे पर, बंगाली महिलाओं ने घाटों पर किया शंखनाद, कह दी ये बात

PM Modi Varanasi Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. मंगलवार को पीएम मोदी दो दिन के लिए वाराणसी आ रहे हैं. इसे लेकर बंगाली महिलाओं ने उत्‍साह है. उन्‍होंने कहा- बंगाल में वे भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच PM मोदी वाराणसी दौरे पर, बंगाली महिलाओं ने घाटों पर किया शंखनाद, कह दी ये बात
PM Narendra Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं. वे यहां, सिग्नेचर ब्रिज यानी रेल-कम-रोड ब्रिज समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही काशी में उत्साह का माहौल है, खासतौर पर महिलाओं में पीएम के आने की जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है. 

पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिलाओं में पीएम मोदी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. पीएम के आने से पहले करीब दो दर्जन महिलाओं ने गंगा घाट पर एकत्र होकर शंखनाद किया और अपनी खुशी का इजहार किया. महिलाओं का कहना है कि बंगाल में चल रहे चुनाव में वे जीत को लेकर आश्वस्त हैं और उसी खुशी में काशी में यह आयोजन किया जा रहा है.

Varanasi News: PM Modi to Visit Constituency for Two Days; Kashi Ghats Echo with Conch Shells

Varanasi News: PM Modi to Visit Constituency for Two Days; Kashi Ghats Echo with Conch Shells

बंगाली महिलाएं पीएम का करेंगी स्वागत 

बंगाली महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी. काशी के घाटों पर शंखनाद ध्वनि और महिलाओं का जोश यह साफ दिखा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है. 

सिग्नेचर यानी रेल-कम-रोड ब्रिज की खासियत जानें 

सिग्नेचर यानी रेल-कम-रोड ब्रिज का निर्माण गंगा नदी पर होगा, जो मौजूदा मालवीय ब्रिज से लगभग 50 मीटर डाउनस्ट्रीम पर, वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित है. इसे उत्तर रेलवे बनाएगी. ब्रिज की कुल लंबाई लगभग 1.074 किमी होगी, जिसकी अनुमानित लागत 1,380.87 करोड़ रुपये है. पुल की खासियत यह है कि इस पर ट्रेन और गाड़ियों दोनों चलेंगी क्योंकि यह डबल-डेकर स्टील रेल-कम-रोड ब्रिज है. इसमें नीचे चार रेलवे ट्रैक होंगे, जबकि ऊपर 6 लेन की सड़क होगी. एक क्लिक पर पढ़ें पूरी डिटेल खबर...  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com