पश्चिम बंगाल में सियासी उठा पटक जारी है. इस बीच टीएमसी के बागी विधायक और विधानसभा में नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी का दावा है कि उनके पास 64 विधायकों का समर्थन है. उन्होंने कहा कि ये 64 विधायक आएंगे और विधानसभा स्पीकर को समर्थन पत्र सौंपेंगे.
क्या बोले ऋतब्रत बनर्जी?
ऋतब्रत बनर्जी ने आगे कहा कि जहां तक हमारी पार्टी के विलय की बात है, तो हम निश्चित रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं. संसद में जो सांसद हैं, उनमें से दो-तिहाई से ज्यादा भी कांग्रेस में विलय नहीं कर रहे हैं. तो कौन-किसके साथ विलय कर रहा है?
#WATCH | Kolkata | West Bengal LoP and expelled TMC leader Ritabrata Banerjee says, "The count is currently 64 (MLAs). These people will come and submit a letter to the Speaker..."
— ANI (@ANI) June 10, 2026
He further says, "Regarding a merger, as for our legislative party, we are certainly not joining… pic.twitter.com/CAcZ5tHuxO
उन्होंने कहा कि जितना मुझे पता है, उसके आधार पर कांग्रेस में सांसद नहीं जा रहे हैं, हम नहीं जा रहे हैं, नगर पालिका के प्रतिनिधि नहीं जा रहे हैं, जिला परिषद के सदस्य नहीं जा रहे हैं और पंचायत सदस्य भी नहीं जा रहे हैं. तो, कौन जा रहा है? विलय का तो कोई सवाल ही नहीं उठता.
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दिया
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को पार्टी से और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इससे पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को एक और झटका लगा है जो राज्य विधानसभा चुनाव में हार के बाद आंतरिक विभाजन से जूझ रही है. सांसद के रूप में देव के इस्तीफे को राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने स्वीकार कर लिया. साल 2021 में कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं सुष्मिता देव अब बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. उन्होंने अपना इस्तीफा देने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की.
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत का सामना कर रही है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और आम आदमी पार्टी के सात सांसदों की तरह एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है. आम आदमी पार्टी के सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था.
यह भी पढ़ें: 'ममता के खिलाफ तो कुछ बोलने वाली नहीं, ये तो तय रहा...', पार्टी छोड़ने के बाद सुष्मिता देव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं