पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है. राज्य सचिवालय के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. सूत्रों ने बताया कि बनर्जी मंगलवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. उन्होंने बताया कि बैठक में दोनों नेताओं के पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुद्दों के बारे में चर्चा करने की उम्मीद है. बनर्जी बीजेपी और मोदी की मुखर आलोचक हैं. एक अधिकारी ने बताया, 'बैठक के लिए मोदी के कार्यालय से पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री कार्यालय ने समय मांगा था. बुधवार को नई दिल्ली में बैठक होगी.'
ममता बनर्जी ने NRC के मुद्दे पर BJP को चेताया, कहा- 'आग से नहीं खेलें', तो आया यह Reaction
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार शारदा पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई जांच के घेरे में हैं. शारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों को उनके निवेश पर ज्यादा लाभ का वादा करते हुए 2500 करोड़ रुपये की जालसाजी की.
Video: बढ़ें जुर्माने समस्या का हल नहीं, लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा- ममता बनर्जी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं