विज्ञापन

Rain Alert: आंधी, तूफान और बारिश...दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, UP-राजस्थान ही नहीं इन राज्यों में भी येलो अलर्ट

Rain Alert IMD: मौसम विभाग ने दिल्ली-राजस्थान, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने तो इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया है.

Rain Alert: आंधी, तूफान और बारिश...दिल्ली में फिर पलटेगा मौसम, UP-राजस्थान ही नहीं इन राज्यों में भी येलो अलर्ट
weather today rain alert news
  • मार्च महीने के अंत में भी देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा
  • मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है
  • दिल्ली में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है जिससे गर्मी में राहत मिलेगी
नई दिल्ली:

Weather Today Rain Alert: लोगों के घरों में अभी ठीक से पंखे-कूलर के साथ ऐसी भी चलने शुरू नहीं हुए कि फिर एक बार मौसम ने अपनी चाल बदल ली है. मार्च महीना खत्म होने को है पर बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने दिल्ली-राजस्थान, यूपी समेत देश के कई राज्यों में अगले 2-3 दिन गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी जारी की है. आईएमडी ने तो इस बाबत येलो अलर्ट भी जारी किया है.

दिल्ली में फिर झमाझम के लिए हो जाइए तैयार

देश की राजधानी दिल्ली में संडे कूल-कूल होने वाला है. मौसम पलटेगा और फिर एक बार आंधी,तूफान के साथ बारिश का दौर देखा जा सकता है. शनिवार यानी आज मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री तक जा सकता है. रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश के चलते तापमान ज्यादा तो नहीं गिरेगा पर लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिलेगी. सोमवार यानी 30 मार्च को भी हल्की बारिश हो सकती है. 31 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा जो 2 अप्रैल तक ऐसा ही रहने की उम्मीद है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस पर रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV


दिल्ली के पड़ोसी राज्यों का हाल जानिए

दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक मौसम का बदला रूप देखने   को मिलेगा. 29 और 30 मार्च को इन राज्यों में भी आंधी-बारिश का कॉकटेल देखने को मिलेगा. इस दौरान 50 km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने बदली चाल

दिल्ली में मौसम के बदले रुख का असर पहाड़ी राज्यों में भी देखने को मिलेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज के अलावा 29 और 30 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. 31 मार्च से यहां भी मौसम साफ हो जाएगा. उत्तराखंड में भी 29 से 31 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बालटिस्तान में भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहने वाला है. 

लद्दाख के जोजिला दर्रा पर शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए. यह हादसा श्रीनगर-लेह हाईवे के लद्दाख वाले हिस्से में हुआ, जहां कई वाहन बर्फ के नीचे दब गए. शुरुआत में अधिकारियों ने किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन राहत और बचाव अभियान के दौरान जब मलबे में दबे वाहनों को निकाला गया, तो उनमें से 6 लोगों के शव बरामद हुए। वहीं 5 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूपी-राजस्थान में भी सब झमाझम 

उत्तर प्रदेश-राजस्थान में भी आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी-पश्चिमी यूपी में 29,30 और 31 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, 29 मार्च की देर शाम या रात से बारिश का ताजा दौर शुरू हो सकता है, जो मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है.इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है.सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच शहर में 2.6 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई. यही हाल पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान का भी है. यहां भी अगले तीन दिन आंधी-बारिश के साथ गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें-  दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम ने ली करवट, अधिकतम तापमान में गिरावट

इन राज्यों का भी हाल जान लीजिए 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के कई जिलों (ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी) में छिटपुट बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें-  दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर आसमां से गिरी बिजली, कैमरे में कैद नजारा देख उड़ जाएंगे होश

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Rain Alert Delhi, Delhi Rain Forecast, Aaj Ka Mausam, Kal Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com