विज्ञापन

Rain Alert: आज आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली NCR में मार्च में 4 दिन बरसेंगे बदरा, जानें यूपी, पंजाब से राजस्थान तक मौसम का हाल

Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है. आज फिर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि जगहों पर बारिश के आसार हैं.

Rain Alert: आज आंधी-तूफान और बारिश, दिल्ली NCR में मार्च में 4 दिन बरसेंगे बदरा, जानें यूपी, पंजाब से राजस्थान तक मौसम का हाल
Rain Alert in DElhi NCR: दिल्ली में आज बारिश के आसार
  • दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 26 से 28 मार्च के बीच बारिश और आंधी की संभावना है
  • मौसम विभाग ने पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में उठे विक्षोभ के कारण 27 मार्च को गरज चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है
  • 28 से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा
नई दिल्ली:

Rain in Delhi: दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर बदल गया है और 26 मार्च को आंधी बारिश के बाद आज फिर राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तक बारिश और आंधी के साथ बिजली कड़कने के संकेत हैं. मौसम विभाग ने पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में उठे विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव की पहले ही चेतावनी दी थी. दिल्ली, चंडीगढ़ में 26 और 27 मार्च को, पंजाब में 26 और 28 मार्च को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को, राजस्थान में 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश आने का अनुमान है. वेस्ट यूपी में 27 मार्च को, पूर्वी राजस्थान में भी 27 को और पश्चिमी राजस्थान में 26-27 मार्च को बिजली चमकने के साथ मौसम में बदलाव दिखेगा.

मौसम विभाग ने 27 मार्च को पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे उत्तर भारत के इलाकों में भी कई जगहों पर छिटपुट बारिश होने का अलर्ट है. 28 से 31 मार्च तक फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश आने की संभावना है. 

वेदर अपडेट

  • 26-27 मार्च को दिल्ली में रेन अलर्ट
  • 27 मार्च को उत्तराखंड, हिमाचल में 
  • 27 को राजस्थान में बारिश का अलर्ट
  • 27 मार्च को यूपी में भी बरसात 
  • 28 से 31 मार्च तक फिर बारिश दिल्ली एनसीआर में
  • 29 से 31 मार्च तक उत्तराखंड में बारिश

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में 27 मार्च को घने बादलों के बीच हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है. लेकिन बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं से मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा. हल्की से मध्यम बारिश  के साथ तूफान आने की चेतावनी भी जारी की गई है. दोपहर के बाद मौसम अंगड़ाई लेगा और तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें - तेज आंधी ने अचानक बदला दिल्ली-NCR का मौसम, बारिश का भी अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

delhi ncr weather

delhi ncr weather

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में 26 और 28 मार्च को बारिश आने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 28 मार्च को, उत्तराखंड में 27 मार्च को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है. 

ये भी पढ़ें - Rain Alert: आंधी, बारिश और बिजली... मार्च में 5 दिन झमाझम, यूपी, दिल्ली से पंजाब तक मौसम का अजब नजारा

बारिश का नया दौर आएगा

जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 मार्च को, हिमाचल प्रदेश में 29 मार्च को, उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च तक फिर बारिश का नया दौर आने वाला है. इन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिजली चमकने, बादल गरने के साथ बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 और 30 मार्च को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च के दौरान, राजस्थान में 29 और 30 मार्च को बारिश आने का अलर्ट है. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश आने का अलर्ट है. तेज हवाओं से 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है. 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather Update, Rain Alert In Delhi NCR, Rain Alert In Uttar Pradesh, Delhi Weather News, Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com