विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम ने ली करवट, अधिकतम तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का पूर्वानुमान की भविष्यवाणी की थी.

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम ने ली करवट, अधिकतम तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
  • दिल्ली-एनसीआर में आज कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश
  • मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी
  • बारिश के कारण राजधानी दिल्ली समेत नोएडा में तापमान में गिरावट आई है
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ले ली है. कई इलाकों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है. कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. अचानक आई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. पिछले कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हल्की ठंड लगातार बनी हुई है. 
 

मौसम विभाग ने आज के लिए पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया था. विभाग ने 27 मार्च को पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे उत्तर भारत के इलाकों में भी कई जगहों पर छिटपुट बारिश होने का अलर्ट है. 28 से 31 मार्च तक फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश आने की संभावना है. 

नोएडा में कुछ देर की हुई बारिश ने मौसम में ठंडक ला दी है. अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम हिमालय क्षेत्र में उठे विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आएगा. दिल्ली, चंडीगढ़ में 26 और 27 मार्च को, पंजाब में 26 और 28 मार्च को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मार्च को, राजस्थान में 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश आने का अनुमान है. वेस्ट यूपी में 27 मार्च को, पूर्वी राजस्थान में भी 27 को और पश्चिमी राजस्थान में 26-27 मार्च को बिजली चमकने के साथ मौसम में बदलाव दिखेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Weather, Noida Rain News, Imd Weather News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com