- आंधी-तूफान और बारिश से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है
- दिल्ली-एनसीआर में 30 अप्रैल को तेज हवा और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना के कारण गर्मी में कमी आने की उम्मीद जताई गई है
30 अप्रैल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वजह है 29 अप्रैल को आई आंधी-तूफान और कई जगहों पर हुई बारिश. जिसकी वजह से चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. बुधवार को दिन में भले ही तेज धूप और गर्मी महसूस की गई लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया. जिसका असर गुरुवार के मौसम पर भी देखे को मिल रहा है. सुबह से ही न तो ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंडक. मौसम हर दिन से बेहतर है.
बारिश और तूफान का ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक देखा जा सकता है. 10 जिलों में आंधी, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दिया है. इसका असर मध्य और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. इस दौरान 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है और दिल में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन हल्की धूप जरूर रहेगी. हालांकि मौसम में आए बदलाव की वजह से हीटवेब में राहत की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभवना जताई गई है. जिसकी वजह से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी. अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, अमेठी, सुल्तानपुर, और फुरसतगंज में आज बारिश हो सकती है. वहीं लखनऊ में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. वहीं गरज के साथ छीटें भी पड़ सकती हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है.

ये भी पढ़ें- गर्मी बढ़ते ही बढ़ा सेहत का खतरा! हीट स्ट्रोक और लू से बचने के जरूरी उपाय
कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
बिहार के सभी 38 जिलों में आज गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है. राज्य के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी और बारिश और हो सकती है. इस दौरान बिजली भी गिरने की संभावना है. इसीलिए संभकर रहने की जरूरत है. मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओले गिरने का अनुमान जताया है. इस दौरान करीब 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ बागेश्वर के लिए बारिश औ ओले का अलर्ट जारी है. पूरे उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. 5 मई तक मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है.
30 अप्रैल को मौसम में आए बदलाव का असर घर के टैकों के पानी पर भी देखा जा रहा है. हर दिन सुबह टैंकों का पानी गर्मी की वजह से उबलने लगता था, लेकिन 30 अप्रैल की सुबह ये पानी का तापमान राहत भरा रहा. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसम कुछ राहत भरा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 50 KMPH की रफ्तार से हवा और भारी बारिश की संभावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं