विज्ञापन

शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने पूछा 'हिटमैन' के सीक्रेट सेलिब्रेशन का राज, रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

रोहित शर्मा ने अपने 35वें वनडे शतक और जश्न के पीछे के मतलब पर बताया कि, 'कुछ चीजें बस आपके साथ ही रहनी चाहिए. उन्हें शेयर नहीं किया जाना चाहिए. तो हां, वह मेरे लिए था.'

शतक के बाद रवींद्र जडेजा ने पूछा 'हिटमैन' के सीक्रेट सेलिब्रेशन का राज, रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
रोहित शर्मा
X (formerly Twitter)

भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने गुवाहाटी के एसीए स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 35वें वनडे शतक के बाद किए गए अनोखे जश्न को बेहद निजी बताया. उन्होंने खुलासा किया कि यह जश्न पूरी तरह से 'खुद के लिए' था. रोहित ने 75 गेंदों पर शानदार 101 रन बनाए और वेस्टइंडीज के खिलाफ 406 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने में भारत की मदद की. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 255 रनों की विशाल साझेदारी की, जिसमें गिल ने नाबाद 223 रन बनाए। शतक पूरा करने के बाद, रोहित ने सिंगल लेते समय घुटनों को ऊपर उठाकर दौड़ने जैसा सेलिब्रेशन किया और हल्के से अपना बल्ला ऊपर उठाया.

'मैं उस जश्न को अपने तक ही रखता हूं'

रोहित शर्मा ने अपने 35वें वनडे शतक और जश्न के पीछे के मतलब पर बताया कि, मैं उस जश्न को अपने तक ही रखता हूं. यह मेरे लिए है. कुछ चीजें बस आपके साथ ही रहनी चाहिए. उन्हें शेयर नहीं किया जाना चाहिए. तो हां, वह मेरे लिए था. गिल के साथ बैटिंग करने और 400 रनों का पीछा करते हुए 200 से ज़्यादा रनों की पार्टनरशिप पर रोहित ने कहा कि, 'हां, बिल्कुल. मुझे लगता है, जैसा कि आपने कहा, विकेट अच्छा था. हम बस बैटिंग जारी रखना चाहते थे. सच कहूं तो, हम स्कोरबोर्ड के बारे में ज़्यादा नहीं सोच रहे थे. हम बस गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलने की कोशिश कर रहे थे और पार्टनरशिप बनाते जा रहे थे.

गिल की इनिंग्स पर क्या बोले रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है कि जब आप ऐसे टारगेट का पीछा कर रहे हों, तो आपको बड़ी पार्टनरशिप बनानी होती है, और हमने वही किया. दूसरी तरफ गिल शानदार थे. पूरी इनिंग्स के दौरान अपनी बैटिंग पर उनका पूरा कंट्रोल था, और आखिर तक नॉट आउट रहना भी देखने लायक था.'

बैटिंग करने की चुनौती पर खुलकर बोले रोहित शर्मा

गर्मी में पहली पारी में फील्डिंग करने के बाद बैटिंग करने की चुनौती पर रोहित शर्मा ने कहा कि, 'हां, फिर से, यह सब एकाग्रता की बात है. आपको खुद को याद दिलाते रहना होगा कि विकेट आसानी से नहीं गंवाना है, क्योंकि यहां हालात मुश्किल हैं, लेकिन यहीं पर मैं इतने सालों के अपने खेलने के अनुभव का इस्तेमाल करना चाहता था. आप इतनी आसानी से विकेट नहीं देना चाहते, जितना हो सके खेल में बने रहने की कोशिश करते हैं, और हमें पता था कि पिच अच्छी थी, और हमें टॉप ऑर्डर से बड़े रनों की ज़रूरत थी, और ठीक वैसा ही हुआ.'

'गिल को खेलते देखना शानदार था'

रोहित शर्माा ने बताया कि, 'टॉप पर हमारी बहुत अच्छी पार्टनरशिप हुई, और उसी ने हमारे लिए मैच लगभग पक्का कर दिया. वहां लगभग 250 रनों की पार्टनरशिप हुई. जैसा कि मैंने कहा, 'दूसरी तरफ गिल को खेलते देखना शानदार था, और हां, खुशी है कि हम जीत के साथ मैच खत्म कर पाए. जडेजा के शतक के जश्न के बारे में पूछने पर रोहित ने कहा कि, हां, वह मुझसे पूछ रहे थे कि वह क्या था. मैंने कहा कि मैं तुम्हें ड्रेसिंग रूम में बताऊंगा. यह मेरे लिए है. लेकिन वह काफी नए आइडिया वाले थे. वह चाहते थे कि मैं आकर स्लाइड करूं और कूदूं, और वह चाहते थे कि मैं इसी तरह जश्न मनाऊँ. मैंने कहा, यार, 50 ओवर फील्डिंग और लगभग 25-30 ओवर बैटिंग करने के बाद, मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करने वाला था.'

ये भी पढ़ें- रोहित के क्लब में एंट्री, ईशान को छोड़ा पीछे, 223 रन बनाकर शुभमन गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket, Rohit Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com