- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है
- राजा वड़िंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे और संगठन में गुटबाजी के बीच पद छोड़कर गए हैं
- नए अध्यक्ष के लिए विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं
पंजाब कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी अब जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के भीतर नए अध्यक्ष की घोषणा संभव है.
राजा वड़िंग 2022 से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) की कमान संभाल रहे थे. हाल के महीनों में संगठन के भीतर नेतृत्व को लेकर चल रहे मंथन और गुटबाजी की चर्चा के बीच उन्होंने पद छोड़ दिया है.
कौन हैं रेस में?
सूत्रों के अनुसार नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है. इनमें विजय इंदर सिंगला, परगट सिंह और सुखजिंदर सिंह रंधावा प्रमुख हैं. इसके अलावा भी कुछ अन्य नेताओं के नामों पर भी पार्टी विचार कर रही है.
सूत्रों के अनुसार, विजय इंदर सिंगला इस रेस में सबसे आगे हैं. वो10 जनपथ की चॉइस है. लेकिन वे हिंदू है. अगर सिख को अध्यक्ष बनाया गया तो परगट सिंह सबसे आगे होंगे. क्योंकि भारतीय हॉकी टीम का कप्तान रहने की वजह से उनको मालूम है कि सबको कैसे साथ ले कर चलना चाहिए. लेकिन यह तय है कि चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनेंगे. वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी हैं. वहीं पंजाब के प्रभारी सचिन पायलट हैं. ऐसे में अगर उनको अध्यक्ष बनाया गया तो फिर कई तरह की बातें होंगी. इसलिए रंधावा के नाम की संभावना बहुत कम है.
वडिंग ने पहली बार वोटर को लौटाये जाने का लगाया आरोप
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि SIR के दौरान पंजाब में पहली बार मतदाता बनने के इच्छुक लोगों को लौटा दिया गया. वडिंग ने कहा कि पंजाब की विभिन्न विधानसभा सीट के युवा पुरुषों और महिलाओं ने फॉर्म-6 के जरिये मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की इच्छा जतायी थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें दो दशक से अधिक समय पहले हुए पिछले एसआईआर के दौरान अपने माता-पिता या दादा-दादी की मतदाता सूची में स्थिति साबित करने को कहा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं