विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार में भारी बारिश, MP-झारखंड समेत 25 राज्यों में अलर्ट

कल का मौसम, 28 अगस्त 2026: IMD ने कल 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. जानिए आपके यहां कल कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार में भारी बारिश, MP-झारखंड समेत 25 राज्यों में अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 28 August
IANS

Kal Ka Mausam 28 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वात्तर और दक्षिण के राज्यों में बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 28 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार, कल देशभर के 25 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है, जिनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी है. जिन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है उनमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं. जानिए कल आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर से कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. कल भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश और तेज रफ्तार हवाएं चलने के आसार हैं. अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और आंधी/बिजली कड़कने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है. हवा मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति 20 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान में कल भी बारिश

राजस्थान के कई जिलों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कल भी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. हालांकि अगले हफ्तेभर में राजस्थान में बारिश की एक्टिविटी कम होगी और मॉनसून भी कमजोर होगा. IMD के अनुसार, गुरुवार से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. सितंबर के पहले सप्ताह में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं. विशेष रूप से 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश बढ़ने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल भार बारिश के आसार जताए हैं. आईएमडी के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आएगी, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. कल अगस्त को यहां बहुत भारी बारिश की संभावना थी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी मौसम विभाग ने कल बारिश की चेतावनी जताई है. 28 अगस्त को राज्य में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 28 और 29 अगस्त को मध्यम से ज़बरदस्त बिजली कड़कने की भी संभावना है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 30 अगस्त तक पश्चिमी घाट के पास स्थित जिलों में एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तमिलनाडु के बाकी हिस्सों में बारिश की गतिविधि काफी कम रहने की उम्मीद है. जहां राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की तैयारी हो रही है, वहीं उत्तरी अंदरूनी जिलों में मौसम गर्म हो सकता है. गुरुवार से 30 अगस्त के बीच इन इलाकों में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. चेन्नई में दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. शाम या रात के समय शहर और उसके आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार,झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल.

मध्यम से भारी बारिश: दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर,  लद्दाख, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में अगले 2 घंटे सावधान! IMD ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन राज्यों में भी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Tomorrow Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com