विज्ञापन

मॉनसून ने लिया यूटर्न, यूपी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का मौसम, IMD का 3 दिन का अलर्ट

मॉनसून ने अगस्त के जाते-जाते फिर से एक्टिव मोड में आ गया है. दिल्ली में तो राहत है, लेकिन बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश होने का अनुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताया है.

मॉनसून ने लिया यूटर्न, यूपी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश का मौसम, IMD का 3 दिन का अलर्ट
Monsoon Rain Weather Update
नई दिल्ली:

मॉनसून क्या पलटी मार रहा है, दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से हुई बारिश ने गुड न्यूज दी है. सैटेलाइट की तस्वीरें भी बता रही हैं कि लंबे वक्त तक सुस्ती के बाद मॉनसून एक्टिव हुआ है. बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों के बीच झमाझम बारिश होने का अनुमान है. सैटेलाइट डेटा की मानें तो बादलों की मोटी परत मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर प्रदेश, बिहार-झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों पर छाई हैं. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.असम, मेघालय, सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून के चलते भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. 

मॉनसून के बादलों का घेरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट की तस्वीरों में उत्तर भारत के बड़े हिस्से पर बादलों का एक विशाल घेरा देखा गया है. ऐसे में विदाई के पहले देश में मॉनसून फिर से बेहद सक्रिय हो गया है.सैटेलाइट तस्वीरें दिखाती हैं कि मॉनसून का यह दौर एक जैसा नहीं है, जहां मध्य और पूर्वी भारत में भारी बारिश और घने बादल हैं. उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ मैदानी हिस्सों, पश्चिमी तटीय इलाकों और दक्षिण भारत के बड़े हिस्सों में बारिश का असर कम रहेगा.

Weather

दिल्ली-NCR में कल का मौसम 

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के बाद तापमान में 1 से 4 डिग्री की कमी है. 25 से 27 अगस्त के दौरान दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. शाम या रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो तेज धूप और नमी के मेल से दोपहर या देर शाम तक गरज-चमक वाले बादल छाए रहेंगे. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम तक हल्की से मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है.लेकिन यह बारिश दिल्ली एनसीआर में टुकड़ों में देखने को मिलेगी. शहर के एक हिस्से में तेज बारिश होगी तो दूसरे हिस्से में मौसम सूखा या केवल बादलों से घिरा रह सकता है.

Monsoon Rain Weather Update

Monsoon Rain Weather Update

पूर्वांचल से एमपी-छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश

निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है. झारखंड पूर्वांचल, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. अगले तीन दिनों के दौरान बिहार और पूरे उत्तर प्रदेश में भी भारी बरसात होगी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश रीवा, सतना, छतरपुर, पन्ना, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भिंड, दतिया, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, बांदा, चित्रकूट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झांसी, महोबा, जालौन के निचले इलाकों में भी बारिश से बाढ़ का खतरा है.

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब झारखंड और उसके आसपास केंद्रित है. यह वेदर सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड से होकर आगे बढ़ेगा. उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 31 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून ने अगस्त में ही मुंह मोड़ा, खरीफ फसलों पर संकट के बीच सरकार के कसी कमर, कम बारिश से इन राज्यों में घटा रकबा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 25 से 29 अगस्त के दौरान तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 29 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 31 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश, संगम विहार, मोती बाग में भरा पानी, 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

ये भी पढ़ें - अगस्त में ही क्यों रूठा मॉनसून, अल नीनो के असर क्या सितंबर में भी बारिश का सूखा, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार-झारखंड तक मौसम का हाल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Rain Update, Weather Tomorrow, Delhi Weather, Monsoon Rain Alert, IMD Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com