विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश, 22 राज्यों में IMD अलर्ट

कल का मौसम 20 जुलाई 2026: IMD ने 20 जुलाई के लिए देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश, 22 राज्यों में IMD अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 20 July
IANS

Kal Ka Mausam 20 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मॉनसून वापसी करता हुआ दिख रहा है. पिछले दो दिनों से उत्तर भारत राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. दिल्ली में बादल छाये हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है. वहीं जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 20 जुलाई 2026 को देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल दिल्ली, यूपी से लेकर बिहार और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में कल बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनभर बादल छाये रहेंगे. सुबह से ही कई जगहों मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 25-27°C के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि शाम के समय मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. इसलिए मौसम विभाग ने गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी संभावना जताई गई है. यूपी में 22 जुलाई तक मौसम का यही मिजाज रहेगा.

कल कहां कैसा रहेगा मौसम?

कल कहां कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

बिहार में भी भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. राज्य में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी. कल यानी 20 जुलाई को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, इसलिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इस दौरानतेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं.

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. पुंछ और राजौरी जिलों में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन ने रविवार को अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ माता वैष्णो देवी और श्री शिव खोरी की यात्राएं भी एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से स्थगित कर दीं. अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से रोक दिया गया है. कश्मीर में बालटाल तथा नुनवान/चंदनवाड़ी आधार शिविरों और जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं को आगे यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.

उत्तराखंड और हिमाचल में भी भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान भूस्खलन की भी संभावना है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है.

इन राज्यों में भी भारी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 20 से 22 जुलाई के दौरान भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पूर्वी राजस्थान में 20-25 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आज का मौसम: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में IMD का नया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Update, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com