Kal Ka Mausam 30 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है. बंगाल की खाड़ी से आए अर्नब चक्रवात की वजह से पूर्वी भारत से लेकर उत्तर भारत तक भारी बारिश हो रही है. इस साइक्लोन का असर दिल्ली-एनसीआर तक देखने को मिल रहा है. इधर राजस्थान में नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बारिश की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 30 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल 12 राज्यों में में भारी बारिश, ओलावृष्टि या आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली में आंधी-तूफान का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की आशंका के मद्देनजर 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है. कल भी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह से लेकर दोपहर से पहले तक कई जगहों पर बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान या बिजली कड़कने की संभावना है. इसके साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है.
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
बिहार में भारी बारिश
बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. अर्नब साइक्लोन के असर को देखते हुए कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कल उत्तरी बिहार में मौसम बेहद खराब रह सकता है. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात 'अर्नब' का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई अन्य जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, शहडोल, बाणसागर बांध, अनूपपुर, अमरकंटक, सीधी और सिंगरौली में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है. सिवनी, जबलपुर, भेड़ाघाट, कटनी, उमरिया, बांधवगढ़, सतना, चित्रकूट, मैहर, रीवा, मऊगंज, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान की उम्मीद है.
राजस्थान में भी बारिश
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान की राजधानी सहित अनेक इलाकों में मौसम बदल गया और अनेक जगह बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव से आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है.पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक वेदर सिस्टम एक्टिव बना हुआ है. इसके असर से कल जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी 29-30 अक्टूबर को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है.
उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है केदारनाथ बद्रीनाथ ,गंगोत्री ,यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब , मुनस्यारी,नेलांग, आदि कैलाश ओम पर्वत जैसे कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है बर्फबारी की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है ठिठुरन बढ़ गई है. वही 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को भी उत्तराखंड में ऊंचाई वाली क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और की संभावना जताई गई है वही कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावनाएं जारी की गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश: बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह.
- मध्यम बारिश: दिल्ली-एनसीआर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और तेलंगाना
- हल्की बारिश: हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख.
यह भी पढ़ें | दिल्ली-NCR में साइक्लोन 'अर्नब' का असर, दोपहर में छा गए घने बादल, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं