विज्ञापन

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने नौतपा की निकाली हवा

दिल्ली-NCR में बादल और हवा के साथ मौसम बदला है. IMD के मुताबिक, अगले 2-3 दिन आंधी-बारिश के आसार हैं और लू का असर कम होगा. वहीं आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी संभव है.

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने नौतपा की निकाली हवा
भीषण गर्मी के बीच सड़क पर बड़ा छाता लेकर चल रहा शख्स.
PTI
नई दिल्ली:

दिल्ली-NCR में बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलता नजर आया. आसमान में बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की हवाएं चलीं और बूंदाबांदी भी हुई, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. 

दिल्ली में बारिश से लोगों को मिली राहत

दिल्ली-NCR में गुरुवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. राजधानी के फिरोजशाह रोड समेत कई इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

बारिश के साथ तेज आंधी भी आई

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम 7 बजे तक प्रगति मैदान में अधिकतम 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा दर्ज की गई. IMD के अनुसार, आयानगर और प्रगति मैदान में क्रमश: 0.5 मिमी और 0.9 मिमी बारिश हुई, जबकि आयानगर में कुल वर्षा 6.5 मिमी तक दर्ज की गई. हालांकि, पूरे दिल्ली क्षेत्र में अभी तक व्यापक या भारी बारिश और तेज हवाओं की गतिविधि नहीं देखी गई है.

तापमान में बड़ी गिरावट

मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर साफ दिखा. शाम 7 बजे तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटों के मुकाबले 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई.

IGI एयरपोर्ट के पास बारिश की तस्वीरें

रेवाड़ी में ओलावृष्टि

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा के रेवाड़ी में ओलावृष्टि की भी खबर है, जो पहले जारी किए गए नाउकास्ट अलर्ट के मुताबिक ही रही. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे राहत भरे बदलाव के दौर जारी रह सकते हैं, जिससे लू का असर और कम होगा.

लू का असर पड़ेगा कम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में आज से हीटवेव की तीव्रता में कमी आनी शुरू हो सकती है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अभी लू जारी रह सकती है, लेकिन कल से इसमें काफी गिरावट आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा से 2 घंटे, तो आगरा से 1 घंटे में पहुंचेंगे अलीगढ़, इस नए एक्सप्रेसवे से बदलेगी वेस्ट यूपी की तस्वीर

आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR सहित कई इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

कई शहरों में अभी भी भीषण गर्मी

बता दें कि बीते 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में तापमान 46-48 डिग्री तक पहुंच गया है. राजस्थान का श्रीगंगानगर 48.2°C के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.8°C तापमान दर्ज किया गया. रोहतक, खजुराहो, नागपुर और वर्धा जैसे शहरों में भी पारा 46 डिग्री से ऊपर रहा.

पश्चिमी विक्षोभ से राहत की उम्मीद

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 3-4 दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम बदलेगा और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है.

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Alert, Weather Alert 2026, IMD Forecast, IMD Heatwave Warning, IMD Weather Alert Summer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com