इंटरस्टेट ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अमीनगांव में करीब 85 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की है. इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर यह एंटी-ड्रग ऑपरेशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण कुमार पाठक के नेतृत्व में चलाया गया.
कैसे पकड़ी गई हेरोइन?
ऑपरेशन के दौरान टीम ने तस्करी के शक में एक काली फोर्ड एंडेवर को रोका. गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने करीब 10 किलोग्राम 720 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अवैध बाजार में कीमत करीब 85 करोड़ रुपये आंकी गई है.
मणिपुर से बंगाल जा रही थी खेप
पुलिस के मुताबिक, यह बड़ी खेप मणिपुर के तेंगनौपाल जिले से लाई जा रही थी और पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी.
कौन हैं गिरफ्तार दो तस्कर
एसयूवी में सवार दो कथित ड्रग तस्करों को हिरासत में लिया गया है. उनकी पहचान नगालैंड के रकीबुल इस्लाम और बरपेटा के मोहम्मद जहांगीर अली के रूप में हुई है.
खेप के पीछे के बड़े सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें | काजीरंगा में 26 मौतों के बाद असम में 'जीरो टॉलरेंस'... हेलमेट नहीं तो गाड़ी जब्त, गुवाहाटी में जगह-जगह चेकिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं