विज्ञापन

काजीरंगा में 26 मौतों के बाद असम में 'जीरो टॉलरेंस'... हेलमेट नहीं तो गाड़ी जब्त, गुवाहाटी में जगह-जगह चेकिंग

काजीरंगा के पास हुए हादसे के बाद अब असम पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर और सख्ती कर दी है. जगह-जगह चेकिंग की जा रही है.

काजीरंगा में 26 मौतों के बाद असम में 'जीरो टॉलरेंस'... हेलमेट नहीं तो गाड़ी जब्त, गुवाहाटी में जगह-जगह चेकिंग
काजीरंगा के पास 13 नवंबर को मिनी बस और टकं
IANS
दिसपुर:

असम के काजीरंगा के रोंगाजान सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी. यह दुर्घटना 13 नवंबर को हुई थी. इस घटना के एक हफ्ते बाद सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों में सख्ती कर दी है. ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह तैनात है और टैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है. 

सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों में सख्ती का आदेश मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया था. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई सख्त कर दी है.

गुवाहाटी ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है. पुलिस की टीमें जलुकबारी फ्लाईओवर के नीचे पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं, जहां उनका मुख्य फोकस उन दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों पर है, जो बिना हेलमेट के सफर कर रहे हैं.

यह अभियान तब शुरू किया गया है जब मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने पर जोर दिया है. अधिकारी नियमों का पालन न करने वाले वाहनों को जब्त कर रहे हैं और उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं. 

पुलिस ने साफ किया है कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में यह सख्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा.

क्या हुआ था 13 नवंबर को?

काजीरंगा नेशनल पार्क के पास 13 नवंबर को एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक में टक्कर हो गई थी. इस टक्कर में 26 लोगों की जान चली गई थी.

एक अधिकारी ने बताया था कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज स्थित हाथीकुली चाय बागान के निकट रंगाजान में बस की ट्रक से टक्कर हो गई. 

उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से कई कॉलेज के छात्र थे, जो कक्षाएं खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे.

पुलिस ने बताया था कि मिनी बस गोलाघाट से नगांव जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक ऊपरी असम की ओर जा रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam News, Kaziranga Accident, Kaziranga Assam, Himanta Biswa Sarma, Assam News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com