Kangana Ranaut on Waqf Bill: अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत ने आज संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वक्फ संशोधन विधेकक के जरिए भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा, जो हमारे देश को दीमक की तरह खा रहा है. पीएम मोदी की वजह से ही हमें सौभाग्यशाली दिन देखने को मिला है.इस बिल के जरिए सीधा संदेश यही दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति, संस्था या धार्मिक संगठन कानून से ऊपर नहीं हैं. हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रनौत ने प्रस्तावित कानून की सराहना की और कहा कि कोई भी व्यक्ति या संगठन कानून या संविधान से बड़ा नहीं है, जिसका उद्देश्य भारत में वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और प्रशासन में सुधार करना है.
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इसका सार यही है कि कोई भी व्यक्ति, कोई भी संगठन या कहें कि कोई धार्मिक संगठन भी कानून और संविधान से बड़ा नहीं है. यह हमारा सौभाग्य है कि भ्रष्टाचार जो हमारे देश को दीमक की तरह खा रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वक्फ संशोधन विधेयक गुरुवार को लोकसभा में 12 घंटे की बहस के बाद पारित हो गया, जिसमें सरकार और विपक्ष आमने-सामने थे. सुबह करीब 2 बजे विधेयक 288-232 मतों से पारित हो गया.
यह विधेयक आज राज्यसभा में लाया गया, जहां कांग्रेस ने तर्क दिया कि पिछले वर्ष आम चुनाव में अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रहने के बाद भाजपा इस विधेयक को लाकर समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है.
सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह विधेयक संपत्ति और उसके प्रबंधन के बारे में है. धर्म के बारे में नहीं. वक्फ में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं थीं, जिसके कारण वक्फ संपत्ति का लाभ महिलाओं और बच्चों को नहीं मिल पाता था, जबकि संशोधित कानून से यह लाभ मिल सकेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं