विज्ञापन

निशांत के लिए मैंने ही सबसे पहले कहा था; नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा बोले- जनता का दुख स्वाभाविक

Nitish Kumar Upendra Kushwaha News: उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव की सभी 5 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत होती रहती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हमारी मुलाकात हुई है.

निशांत के लिए मैंने ही सबसे पहले कहा था; नीतीश कुमार से मिले उपेंद्र कुशवाहा बोले- जनता का दुख स्वाभाविक
nitish kumar news
  • नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली में राजनीति जारी रखने का निर्णय लिया
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत कुमार को राजनीति में लाने का सुझाव खुद दिया था
  • उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए की पांचों सीटों पर जीत का दावा किया है
पटना:

सीएम नीतीश कुमार के एक फैसले से बिहार से लेकर दिल्ली तक देश की राजनीति गरमाई हुई है. नीतीश कुमार ने सीएम पद क्यों छोड़ा,क्या मजबूरी थी, राज्यसभा अचानक क्यों? भले जदयू और खुद नीतीश कुमार इसपर जवाब दे चुके हों पर लगता नहीं कि लोग इससे संतुष्ट हैं. बिहार की जनता तोठगा महसूस कर रही है. इस बीच एनडीए के साथी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज इससे जुड़े मुद्दे पर बड़ी बात कही. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मैंने नीतीश कुमार और जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से बातचीत की है और सीएम के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने को मैंने ही कहा था.

निशांत के बारे में तो मैंने ही कहा था...

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव की सभी 5 सीटों पर एनडीए जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत होती रहती है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हमारी मुलाकात हुई है, यह कोई पहली मुलाकात नहीं है. निशांत को लेकर उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैंने ही कहा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए और यह बहुत अच्छी बात है.

विपक्ष के विधायकों को पत्रकारों से ही मांग लेंगे...

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर कुशवाहा ने कहा कि निश्चित तौर पर लोगों को दुख होगा, क्योंकि पहले वह बिहार में रहते थे, अब दिल्ली जाकर राजनीति करेंगे. हालांकि वे बिहार पर नजर बनाए रखेंगे, लेकिन लोगों को इसका दुख होना स्वाभाविक है. जब उनसे पूछा गया कि तीन विधायकों की जरूरत पड़ेगी तो विपक्ष के विधायकों को कैसे मैनेज करेंगे, इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जरूरत पड़ी तो पत्रकारों से ही मांग लेंगे.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा कोई सीट है; नीतीश के फैसले पर उनके पैतृक गांव में छाई मायूसी, पूछ रहे ये सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Upendra Kushwaha, Nitish Kumar, Nitish Kumar Rajya Sabha, Nishant Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com