विज्ञापन
This Article is From Jan 01, 2021

बिहार के वांटेड अपराधी की UP में गोली मारकर हत्या, छपरा में दर्ज हैं 10 केस

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर ग्राम में बीती शाम बिहार (Bihar) के एक वांछित अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

बिहार के वांटेड अपराधी की UP में गोली मारकर हत्या, छपरा में दर्ज हैं 10 केस
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • बिहार का वांटेड बदमाश था सोनू सिंह
  • अभिषेक नामक शख्स पर हत्या का आरोप
  • घटना के बाद से फरार है अभिषेक सिंह
बलिया:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दीयर ग्राम में बृहस्‍पतिवार की देर शाम बिहार (Bihar) के एक वांछित अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया, 'थाना क्षेत्र के चांद दीयर ग्राम में कल देर शाम सोनू सिंह व अभिषेक सिंह खेत में बीयर पी रहे थे, उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसमें अभिषेक ने सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया.'

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सोनू के परिजनों की शिकायत पर बैरिया थाना में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हरियाणा में 'झूठी शान' की खातिर हत्या, ताऊ ने शादी कराने के बहाने बुलाया और मार डाला

उन्होंने बताया कि सोनू सिंह के विरुद्ध बिहार के छपरा जिले के एकमा थाने में दस मामले पंजीकृत हैं, जिसमें हत्या के दो व लूट का एक मामला है. इन मामलों में सोनू फरार चल रहा था.

VIDEO: बुलंदशहर में नाबालिग छात्र ने स्कूल में सहपाठी को गोलियों से भूना

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wanted Criminal Of Bihar, Criminal Shot Dead In Ballia, Uttar Pradesh Police, Up Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com