विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

पंजाब के राज्यपाल बोले- हल्दीघाटी युद्ध में 'रामप्रसाद' हाथी के अलावा अकबर को कुछ नहीं मिला

पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बदनौर ने कहा कि महाराणा प्रताप के कड़े प्रतिरोध की वजह से अकबर कभी भी मेवाड़ को नहीं जीत पाया.

पंजाब के राज्यपाल बोले- हल्दीघाटी युद्ध में 'रामप्रसाद' हाथी के अलावा अकबर को कुछ नहीं मिला
हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को हुआ था.
चंडीगढ़:

पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर ने यहां सैन्य साहित्य उत्सव में शुक्रवार को कहा कि मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप और मुगल फौज के बीच हल्दीघाटी में हुई जंग ‘‘बदशाह अकबर के लिए झटका' थी. उत्सव में 'हल्दीघाटी का विजेता कौन था?' विषय पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि मुगल बादशाह को इस लड़ाई में ‘रामप्रसाद' नाम के हाथी के अलावा कुछ नहीं मिला.

पंजाब सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बदनौर ने कहा कि महाराणा प्रताप के कड़े प्रतिरोध की वजह से अकबर कभी भी मेवाड़ को नहीं जीत पाया और यह युद्ध बादशाह के लिए झटका था.। वक्ताओं ने एक सुर में माना कि हल्दीघाटी की लड़ाई भारत के मध्यकालीन इतिहास में निर्णायक मोड़ थी.

कश्मीर मुद्दे पर एक अन्य चर्चा में विशेषज्ञों ने कश्मीर समस्या का सैन्य तरीके से समाधान करने के विचार को खारिज कि खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख ए एस दौलत ने कहा कि अधिकतर भारतीयों को वास्तविक समस्याओं के बारे में जानकारी नहीं है. सरकारी विज्ञप्ति में दौलत के हवाले से कहा गया है कि कश्मीर सिर्फ सैन्य मुद्दा नहीं है और सेना अकेले इस समस्या को हल नहीं कर सकती है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VP Singh Badnore, Haldighati Battle, Akbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com